- उलेमा अहले सुन्नत की ओर से जारी है सवाल-जवाब का सिलसिला

GORAKHPUR: गोरखपुर में गुरुवार को उलेमा-ए-अहले सुन्नत की ओर से जारी रमजान हेल्प लाइन नम्बरों पर सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज, रोजा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए। उलेमा-ए-किराम ने कुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया।

सवाल : क्या जरूरतन ग्लूकोज चढ़वाने से रोजा टूट जाएगा? (अब्दुल, मियां बाजार)

जवाब : नहीं। अगर्चे ग्लूकोज चढ़वाने की वजह से जिस्म में तवानाई (ताकत) महसूस हो। (मौलाना मो। अहमद)

सवाल : रमजान में दांत सीधा करने वाला फ्रेम पहनना कैसा? (सेराज, तुर्कमानपुर)

जवाब : रमजान में दांत सीधा करने वाले फ्रेम पहनने में कोई हर्ज नहीं। (मुफ्ती मो। अजहर शम्सी)

सवाल : रोजे की हालत में सिगरेट और हुक्का पीना कैसा? (इम्तियाज, चक्शा हुसैन)

जवाब : रोजे की हालत में सिगरेट और हुक्का पीने से रोजा टूट जाएगा। (मौलाना मोहम्मद असलम)

सवाल : रोजे की हालत में औरतों को लिपस्टिक लगाना कैसा? (सलमा, अंधियारीबाग)

जवाब : लगा सकती हैं, अलबत्ता इस बात का ख्याल रहे की मुंह में न जाए लेकिन परहेज करना ज्यादा बेहतर है। (कारी मो। अनस रजवी)

Posted By: Inextlive