- लगातार सख्त बना हुआ है मौसम का मिजाज, आगे भी राहत नहीं

- मैक्सिमम अभी और ऊपर जाने का अनुमान

GORAKHPUR: मौसम की सख्ती का असर बदस्तूर जारी है। रोजाना मौसम का सख्त मिजाज लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। तेज धूप, उमस और इसकी वजह से होने वाली गर्मी रोजाना लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। वहीं इसकी वजह से पारा भी लगातार ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग के जिम्मेदारों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम का यह रुख यूं ही जारी रहेगा। मैक्सिमम टेंप्रेचर में अभी और इजाफा होगा, तो वहीं मिनिमम में भी थोड़ा फर्क देखने को मिलेगा। मौसम के इस सितम से फिलहाल लोगों को राहत की उम्मीद नहीं है।

33.9 डिग्री पहुंचा मैक्सिमम

मौसम की सख्ती लगातार बढ़ रही है। टेंप्रेचर में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते में हुई बारिश के बाद जहां मैक्सिमम पारा 25 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, वह फिर से ऊपर जाने लगा है। हालत यह हो गई है कि टेंप्रेचर 33.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मिनिमम टेंप्रेचर भी धीरे-धीरे ऊपर बढ़ रहा है। मंगलवार को यह 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के रुख का असर यह रहा कि दिन भर तेज धूप खिली, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी और उमस से बेहाल होना पड़ा। ह्यूमिडिटी भी 65 से 71 परसेंट के बीच रही। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Posted By: Inextlive