- रमजान हेल्पलाइन पर जारी है सवालो-जवाब का सिलसिला

उलेमा-ए-अहले सुन्नत की ओर से जारी रमजान हेल्प लाइन नम्बरों पर मंगलवार को भी सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज, रोजा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए। उलेमा-ए-किराम ने क़ुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया।

सवाल : रोजे की हालत में भाप लेने से रोजे पर क्या असर पड़ेगा? (शहबाज, गाजी रौजा)

जवाब : रोजा टूट जाएगा। (मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी)

सवाल : रोजे की हालत में ऑक्सीजन चढ़वाने से रोजा टूटेगा या नहीं? (फैज, सूफीहाता)

जवाब : रोजे की हालत में ऑक्सीजन चढ़वाने से रोजा टूट जाएगा। (मुफ्ती खुश मोहम्मद मिस्बाही)

सवाल : मोबाइल में कुरआन-ए-पाक को बेवुजू पढ़ना या छूना कैसा? (सोहेल, पहाड़पुर)

जवाब : जायज है। मगर अदब का तकाजा यह है कि वुजू कर लें। (मुफ्ती मो। अजहर शम्सी)

सवाल : क्या आंख में सुरमा लगाने और सर में तेल लगाने से रोजा टूट जाता है? (महबूब आलम, बसंतपुर)

जवाब : नहीं। आंख में सुरमा लगाने और सर में तेल लगाने से रोजा नहीं टूटेगा अगरचे उसका मजा हलक में मालूम हो। (कारी मो। अनस रजवी)

इन नम्बरों पर रोजेदार सवाल कर जवाब हासिल कर सकते हैं -

9935892392, 9956971232, 8604887862, 9598348521, 7266889926, 8896678117, 8563077292, 9956049501, 8858537211, 9616089661, 7754959739, 9555591541

Posted By: Inextlive