पौधरोपण के हरियाली उत्सव का आगाज मंगलवार को गोरखपुर समेत पूरे यूपी में हो गया. चिडिय़ाघर में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की. चार चरणों में चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन कुल 3617400 पौधे रोपे गए. पहले दिन 27 ïिवभागों ने एक साथ मिलकर पौधरोपण के इस मेगा उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संदेश दिया कि 'धरती अंबर जल आरै जंगल इनकी रक्षा सबका मंगलÓ के ध्येय से पौधरोपण अभियान आगे बढ़ाया जाएगा. पौधरोपण के दौरान सभी विभागों के प्रमुख ने जहां गड्ढों में पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ावा देने की बात कही. वहीं विभिन्न स्थानों पर माननीयों ने भी पौधरोपण किया.


गोरखपुर (ब्यूरो)। दरअसल, पौधारोपण के लिए एक महीने से लगातार तैयारियां चल रही थीं। गोरखपुर में भी 36 लाख पौधे रोपे जाने का डिसीजन लिया गया था। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि 5 जुलाई से हरियाली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। 6 और 7 जुलाई को पौधारोपण किया जाएगा। उसके बाद 15 अगस्त को लक्ष्य को पूरा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 हेक्टेयर में गोरखपुर वन प्रभाग स्थापित किया गया है। जिसका नाम शक्ति वन रखा गया है। पार्वती स्वरुप कंदब, दुर्गा स्वरूप नीम व सरस्वती देवी आम के पौधे लगाए गए। पर्यावरण व वन जलवायु संरक्षण के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शक्ति वन की स्थापना की गई। इस शक्ति वन में केवल महिलाओं द्वारा 11,000 पौधे रोपे गए। इन पौधों की सुरक्षा भी महिलाएं ही करेंगी। इस बात के लिए सभी ने संकल्प लिया। लक्ष्य से ज्यादा रोप दिए पौधे
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट जिले भर में 51.50 लाख पौधे रोपने का सिलसिला शुरू कर चुका है। 27 विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैैं। नर्सरी से इन विभागों को पौधे दिए जा चुके हैैं। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की तरफ से आदेश आया है कि वर्ष 2022-23 में प्रदेश भर में कुल 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था। गोरखपुर में 35 लाख पौधे रोपने थे, लेकिन यहां लक्ष्य से एक लाख अधिक पौधे लगाए। वहीं ग्रीन गोरखपुर बनाने के लिए 2021-22 में कुल 44,14,391 पौधे 27 विभागों ने मिलकर लगाए थे।विभाग - 5 जुलाई को लगाए गए पौधेवन विभाग - 13,65,000पर्यावरण विभाग - 1,58,600ग्राम्य विकास विभाग - 12,59,500राजस्व विभाग - 1,42,400पंचायती राज विभाग - 1,42,400आवास विकास विभाग - 3800औद्योगिक विकास विभाग - 2300नगर विकास विभाग - 44,000लोक निर्माण विभाग - 6000जल शक्ति विभाग - 6000रेशम विभाग - 18,300कृषि विभाग - 2,41,900पशुपालन विभाग - 3600सहकारिता विभाग - 5800उद्योग विभाग - 5500उर्जा विभाग - 2900माध्यमिक शिक्षा - 2900बेसिक शिक्षा - 2900प्रावधिक शिक्षा - 3600उच्च शिक्षा - 13900श्रम विभाग - 1500स्वास्थ्य विभाग - 5800परिवहन विभाग - 1500रेलवे विभाग - 11800रक्षा विभाग - 3800उद्यान विभाग - 1,57,900गृह विभाग - 3800कुल - 36,17,4006 जुलाई को लगाए जाने वाले पौधे - 3,61,6507 जुलाई को लगाए जाने वाले पौधे 3,61,65015 अगस्त को लगाए जाने वाले पौधे - 7,23,400

Posted By: Inextlive