- जिला महिला अस्पताल का लिया जायजा

- इमरजेंसी के साथ मरीजों का जाना हाल

GORAKHPUR: संयुक्त निदेश स्वास्थ्य ने शनिवार को जिला व महिला अस्पताल का इंस्पेक्शन किया। इस बीच महिला अस्पताल में गंदगी का अंबार देखकर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए जल्द सुधरे जाने की नसीहत दी। इसके बाद वार्ड में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।

सुबह 10 बजे पहुंचे जेडी

करीब 10 बजे जेडी आरके पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। उनके आने की जानकारी पर जिम्मेदार अफसर मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी की ओर रुख किया और वहां मौजूद पेशेंट्स का हाल जाना। इसके बाद वह वार्ड में पहुंचे, जहां मरीजों से इलाज और दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। यहां का जायजा लेने के बाद वह सीधे जिला महिला अस्पताल पहुंचे। जहां वार्ड में गंदगी देखकर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अफसर अपने में सुधार ले आएं और अस्पताल को साफ सुधरा रखें। अगर दोबारा इस तरह की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।

Posted By: Inextlive