-जेईई मेन में गोरखपुर के होनहारों ने दिखाया कमाल

-सेलेक्शन पाने वाले देंगे जईई एडवांस का पेपर

GORAKHPUR: सोमवार देर रात नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया। गोरखपुर के स्टूडेंट अनुभव श्रीवास्तव, चेतन चौरसिया, श्रेष्ठ जायसवाल और विवेक कुमार गुप्ता ने अपनी काबिलियत के बदौलत अच्छे मा‌र्क्स पाकर शहर का मान बढ़ाया। इन स्टूडेंट्स की खास बात ये रही कि पढ़ाई के साथ ही मूड फ्रेश रहे, इसके लिए इंटरटेनमेंट करने से भी पीछे नहीं हटे। किसी स्टूडेंट को आज भी थ्री इडियट फिल्म के फुनसुख वांगड़ु का रोल बार-बार याद आता है, वहीं कुछ स्टूडेंट्स अरिजीत सिंह का गाना सुनना पसंद करते हैं। ये स्टूडेंट्स जब भी पढ़ाई में बोर हुए गाने और पुरानी पंसदीदा फिल्में, क्रिकेट और चेस खेलकर अपना मन बहलाया, तब एग्जाम की टेंशन कम हुई और उनको कामयाबी मिली।

विवेक को पंसद है अरिजीत के गाने

प्रतिभा किसी की गुलाम नहीं होती है। ये बात सीएन नेशनल स्कूल के 12 वीं के स्टूडेंट विवेक कुमार गुप्ता ने साबित कर दी है। विवेक के पिता विजय कुमार गुप्ता एक वेंडर हैं। कम संसाधन में भी विवेक ने कभी पढ़ाई को कमजोर नहीं होने दिया। विवेक 10-12 घंटे डेली पढ़ाई की। विवेक लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं जा सकते थे, तब एबीसी क्लासेज कोचिंग सेंटर ने इनका पूरा साथ दिया। जब-जब विवेक को प्रॉब्लम होती थी तब वे एबीसी क्लासेज के टीचर्स से ऑनलाइन डिस्कशन करते थे। विवेक को 99. 91 पंरसेंटाइल मा‌र्क्स हासिल किए। इससे उनकी तैयारी और अच्छी हो गई। विवेक को अरिजीत सिंह के गाने सुनना बहुत पंसद है। विवेक का सपना है कि वे कम्प्यूटर इंजीनियर बने। उन्हें निल बटे सन्नाटा फिल्म सबसे अच्छी लगी।

अनुभव के आइडियल प्रोफेसर एचसी वर्मा

एकेडमिक ग्लोबल के 12 वीं के स्टूडेंट्स अनुभव श्रीवास्तव ने जेईई मेन में 99.94 परसेंटाइल हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। अनुभव डेली 7-8 घंटे घर पर पढ़ाई करते थे। अनुभव ने बताया कि लॉकडाउन उनके लिए खाद्य की तरह काम किया। घर से कहीं निकलना नहीं था तो अधिक से अधिक समय केवल पढ़ाई पर ही ध्यान लगाते थे। आजाद नगर के रहने वाले इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव और मां टीचर प्रीति श्रीवास्तव के बेटे अनुभव शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। अनुभव के आइडियल प्रो। एचसी वर्मा हैं। अनुभव बताते हैं कि कानपुर आईआईटी के प्रो। एचसी वर्मा की लिखी फिजिक्स की बुक स्टूडेंट के लिए वरदान है। इसके अलावा अनुभव को चेस और क्रिकेट खेलना पंसद है।

मेसी के फैन हैं श्रेष्ठ

आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी के 12 वीं क्लास में पढ़ने वाले श्रेष्ठ जायसवाल ने 99.01 परसेंटाइल मा‌र्क्स हासिल किया है। पिता डॉ। संजय जायसवाल और माता डॉ। उपमा जायसवाल के बेटे श्रेष्ठ को फुटबॉल खेलना पंसद है। अर्जेटिना के खिलाड़ी मेसी के वो फैन भी हैं। इसके अलावा उन्हें साइंस पर बनी फिल्में देखना अच्छा लगता है। आगे चलकर वो रिसर्च करना चाहते हैं। श्रेष्ठ बताते हैं कि लॉकडाउन के समय भी उन्हें स्कूल से ऑनलाइन पूरा सपोर्ट मिलता रहा। मैथ्स में इनका शुरू से ही इंट्रेस्ट रहा है, इसलिए मैथ्स को लेकर ही आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा बायोलॉजी के भी वो माहिर खिलाड़ी है। दोनों ही कठिन सब्जेक्ट पर इनका अच्छा कमांड है। आठ से दस घंटे श्रेष्ठ डेली पढ़ाई करते हैं।

एडवांस की तैयारी में जुटे चेतन

आरपीएम एकेडमी के 12 वीं के स्टूडेंट चेतन चौरसिया ने 99.82 परसेंटाइल मा‌र्क्स हासिल किए हैं। घंटाघर के महेश कुमर चौरसिया के बेटे चेतन शुरू से ही मेधावी रहे हैं। चेतन बताते हैं कि लॉकडाउन में तमाम चुनौतियंा आई इसके बाद भी स्कूल से ऑनलाइन पढ़ाई होने के कारण एग्जाम में अच्छे मा‌र्क्स आए हैं। टीचर्स का पूरा सपोर्ट हमेशा मिलता रहा। जिससे हर प्रॉब्लम आसान हो जाती थी। चेतन को क्रिकेट खेलना भी पंसद है। इसके अलावा वे मूड फ्रेश करने के लिए घूमना या टहलना पंसद करते हैं।

Posted By: Inextlive