- गगहा एरिया में हुई वारदात, अचेत हाल मिले डॉक्टर

- आजमगढ़ से लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने बनाया शिकार

- जगरनाथपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं डॉक्टर अजय श्रीवास्तव

जिले में राह चलते लोगों को जहरखुरानी का शिकार बनाने वाले गैंग ने आई स्पेशलिस्ट को लूट लिया। नशे की दवा खिलाकर जहरखुरानों ने डॉक्टर के गले से सोने की चेन, दो अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गए। अचेतहाल डॉक्टर रातभर गोरखपुर-वाराणसी हाइवे के किनारे के गड्ढे में पड़े रहे। रविवार सुबह माìनग वॉक पर निकले लोगों ने डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर मिले मोबाइल फोन से डॉक्टर की पहचान कोतवाली, जगरनाथपुर मोहल्ला निवासी डॉक्टर अजय श्रीवास्तव के रूप में हुई। परिजनों ने उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। लेकिन गगहा पुलिस नहीं आ सकी।

हर शनिवार को आजमगढ़ जाते हैं डॉक्टर

डॉक्टर अजय श्रीवास्तव हर शनिवार को आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में स्थित जावेद चश्मा घर पर मरीजों को देखने जाते हैं। सुबह 10 बजे से लेकर वह दोपहर तीन बजे तक पेशेंट देखकर गोरखपुर लौट आते हैं। शनिवारसुबह वह घर से निकले। लेकिन देर रात 11 बजे तक नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल फोन नॉट रिचेबल होने से कोई जानकारी नहीं मिली तो उनकी बेटी विधि ने पापा के दोस्त डॉक्टर देवेंद्र यादव को फोन किया। रविवार सुबह पांच बजे किसी ने फोन कर बताया कि गगहा में पेट्रोल पंप के पास अतायर मोड़ पर डॉक्टर अचेत हाल पड़े हुए हैं।

रातभर गड्ढे में पड़े रहे अचेत हाल

डॉक्टर की बेटी ने इस बात की जानकारी घोषी में रहने वाले अंकल देवेंद्र यादव को दी। वह मौके पर पहुंचे और अचेत हाल डॉक्टर को अस्पताल लेकर चले गए। डॉक्टर की सोने की चेन, अंगूठी और बैग गायब था। कुछ दूरी पर उनका मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। परिजनों ने उनको गांधी गली स्थित एक नìसग होम में भर्ती कराया है। अजय के होश में आने पर ही उनके के साथ हुई लूटपाट के बारे में जानकारी मिल सकेगी। लोगों का कहना है कि शाम सात बजे से वह अचेत हाल पड़े थे। नशे में धुत शराबी समझकर किसी ने उनकी सुधि नहीं ली। सुबह माìनग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Posted By: Inextlive