- क्लास 6वीं से आठवीं तक के स्कूल खुले, फॉलो कराए गए कोविड प्रोटोकॉल

GORAKHPUR: 16 अगस्त से जहां क्लास 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों में रौनक लौट आई, वहीं गवर्नमेंट ऑर्डर के बाद 6वीं से 8वीं तक के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल भी खुल गए। लगातार बारिश होने की वजह से बच्चे ही स्कूल पहुंचे। स्कूल संचालकों की मानें 8 से 12 तक के स्टूडेंट्स दो शिफ्ट में आ रहे हैं, लेकिन अभी भी 6वीं से आठवीं तक के बच्चों को उनके पेरेंट्स स्कूल भेजने में संकोच कर रहे हैं। वहीं स्कूलों को पेरेंट्स की अनुमति पत्र मिलने के बाद ही एंट्री देनी है। फिलहाल जो स्टूडेंट्स स्कूल नहीं आना चाह रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन क्लास की सुविधा दी जा रही है।

पेरेंट्स के सहमति के बाद ही आ सकेंगे स्कूल

शासन के आदेश के बाद 16 अगस्त से स्कूल खुल गए हैं। दो शिफ्ट में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। कुछ स्कूलों में ऑड एंड इवेन रोल नंबर के फॉर्मूले पर बच्चों की क्लासेज संचालित की जा रही है। वहीं पेरेंट्स सहमित पत्र लेटर मिलने के बाद बाद ही उन्हें क्लास में बैठने की इजाजत दी जा रही है। ऑनलाइन क्लासेज पर जोर दिया जा रहा है। गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पि्रंसिपल फादर जैयमॉन ने बताया कि स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन अब भी ऑनलाइन क्लास ही संचालित की जा रही हैं। ऑफलाइन क्लासेज के लिए पेरेंट्स से सहमति पत्र इकट्ठा करने के बाद ही उन्हें स्कूल बुलाया जाएगा।

स्कूलों में ऑनलाइन ही क्लास

वहीं लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोश बताते हैं कि स्कूलों में अभी ऑनलाइन क्लासेज चल रहे हैं। ऑफलाइन क्लासेज के लिए डेट डिसाइड की जाएगी। सिविल लाइंस स्थित स्प्रिंगर लोरेटो ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की डायरेक्टर रीमा श्रीवास्तव बताती हैं कि बच्चे बेहद कम आए थे। अभी भी पेरेंट्स के मन में डर है। क्लास 6वीं से आठवीं तक के बच्चों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में क्लासेज संचालित कराए जाएंगे। चूंकि बारिश का मौसम था, ऐसे में बच्चे की संख्या बेहद कम थी। इसी प्रकार बिछिया स्थित ओंकार शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल पशुपति नाथ मौर्या बताते हैं कि बच्चे अभी ऑनलाइन क्लास ही कर रहे हैं। पेरेंट्स के सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद लिस्ट बनाई जाएगी। उसके बाद उन्हें कॉल किया जाएगा।

क्लास 6वीं से आठवीं तक के लिए नियम -

- शनिवार और रविवार को छोड़कर पांच दिन क्लास लगेंगी।

- स्कूलों को दो पालियों में चलाया जाएगा।

- पहले शिफ्ट की क्लास सुबह 8 से 12 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की क्लासेज दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेंगी।

- क्लास 6वीं, 7वीं व 8वीं के 50 प्रतिशत पहले और 50 प्रतिशत दूसरे शिफ्ट में बुलाए जाएंगे।

- प्रत्येक दिन स्कूल खोले जाने से पहले प्रत्येक पाली के बाद और सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सेनेटाइजेशन का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए।

- स्कूलों में सेनेटाइजर, हैंडवॉश, थर्मलस्कैनिंग, पल्स आक्सीमीटर एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

- अगर किसी बच्चे, टीचर या एंप्लाई को खांसी, जुकाम, या बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाए।

- सभी टीचर्स, स्टूडेंट्स व स्कूल के अन्य कर्मियों हैंडवॉश, हैंड सेनेटाइजर कराने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया जाए।

- स्कूल में एक से अधिक प्रवेश द्वार हों, तो उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

- स्टूडेंट्स स्कूल बसों या स्कूल से संबंद्ध सार्वजनिक सेवा वाहन से स्कूल आते हैं तो उन वाहनों को प्रतिदिन सेनेटाइज कराया जाए।

- सभी मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

क्लास 6वीं से आठवीं तक स्कूल खुल चुके हैं, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएस

Posted By: Inextlive