- जेल में गुटबाजी की आशंका पर दोनों के हुए तबादले

- टॉप 10 बदमाशों में शामिल, पुलिस ने भेजा था जेल

GORAKHPUR: जिले के टॉप 10 में शामिल माफिया सुधीर सिंह और प्रदीप सिंह को अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों के जेल में रहने से गुटबाजी की आशंका बढ़ गई थी। प्रशासनिक आधार पर उनका तबादला किया गया। सोमवार को कड़ी सुरक्षा में दोनों को शिफ्ट किया गया। जेलर ने बताया कि गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

जेलों में बंदियों को लेकर सतर्कता

चित्रकूट जेल में गैंगवार और मर्डर के बाद से जेल अधिकारी काफी सजग हैं। इसलिए जेलों में बंदियों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हाल के दिनों में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को अरेस्ट करके जेल भेजा था। दोनों के बीच काफी दिनों से दुश्मनी चली आ रही है। इसको देखते हुए जेल अधिकारियों ने दोनों को अलग-अलग जेलों में भेजने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी। प्रशासनिक आधार पर उनका तबादला कर दिया गया।

दोनों के बीच पूर्व से रंजिश चली आ रही है। इसलिए उनके बीच गुटबाजी की आशंका थी। इसलिए उनको शिफ्ट किया गया है।

प्रेमसागर शुक्ला, जेलर

Posted By: Inextlive