-सर्दी में भी बिजली ने दिया पब्लिक को झटका

- लाल डिग्गी 33 केवी की लाइन में फाल्ट, ढाई घंटे सप्लाई ठप

GORAKHPUR: बरहुआ ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी टावर का इंसुलेटर पंचर होने से सुबह 8.30 बजे रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। इससे करीब 15 हजार घरों में ढाई घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। फाल्ट की वजह से इन्हें मुसीबत झेलनी पड़ी। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी बिजली निगम के अफसरों को दी। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू किया। तकरीबन दिन के 11 बजे जाकर कार्य पूरा हुआ। इसके बाद सप्लाई बहाल की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

नंदानगर में तार टूटा, दो घंटे गुल रही बत्ती

मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े अभिषेक नगर पोखरा के पास बिजली का तार टूटने से गुरुवार की दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक सप्लाई ठप रही। करीब दो घंटे सप्लाई ठप होने से नंदानगर, दरगहिया टोला और रेल बिहार आदि इलाके के लोग काफी परेशान रहे। लोगों ने इसकी जानकारी निगम के कर्मचारियों को दी। आधे घंटे के बाद बिजली कर्मचारियों ने लाइन ठीक करने का काम शुरू किया। लगभग 4 बजे जाकर सप्लाई बहाल की जा सकी। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

इंसुलेटर पंचर होने की वजह से लाइट ब्रेक डाउन में थी। इसकी जानकारी मिलते उपखंड अधिकारी ऐश्वर्य सिंह और अवर अभियंता एसपी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। करीब 11 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई।

- ई। यूसी वर्मा, एसई शहर

Posted By: Inextlive