- भाई बहन और भाभी सहित को पुलिस ने किया अरेस्ट - घर में मर्डर करके बंधे पर फेंक आए थे डेड बॉडी GORAKHPUR: मुंबई के कपड़ा कारोबार राजकुमार सिंह का मर्डर उसके सगे संबंधियों ने किया था. प्रापर्टी की पंचायत लेकर एकजुट हुए हिस्सेदारों ने राजकुमार को बेड पर मार डाला. मौत होने पर डेड बॉडी को बंधे

- भाई, बहन और भाभी सहित को पुलिस ने किया अरेस्ट

- घर में मर्डर करके बंधे पर फेंक आए थे डेड बॉडी

GORAKHPUR:

मुंबई के कपड़ा कारोबार राजकुमार सिंह का मर्डर उसके सगे संबंधियों ने किया था। प्रापर्टी की पंचायत लेकर एकजुट हुए हिस्सेदारों ने राजकुमार को बेड पर मार डाला। मौत होने पर डेड बॉडी को बंधे पर ले जाकर फेंक आए। राजकुमार के भाई संजय सिंह, बहन गीता सिंह और भाई विजय सिंह की पत्नी विद्यावती को अरेस्ट कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया। एसपी नार्थ, सीओ कैंपियरगंज ने बताया कि मुंबई की प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर घर में फैमिली मेंबर्स की पंचायत चल रही थी। राजकुमार की मौत के बाद उनके भाई विजय सिंह, विजय सिंह के बेटे अभिषेक और एक अन्य ने डेडबॉडी को बंधे पर फेंका था। अन्य आरोपियों की तलाश में गीडा पुलिस जुटी है।

मुंबई की प्रापर्टी को लेकर था विवाद

बाघागाड़ा के पास बंधे पर राजकुमार सिंह की डेडबॉडी मिली थी। बाद में मृत व्यक्ति की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। वह मुंबई में रहकर कारोबार करते थे। एसपी नार्थ ने बताया कि राजकुमार सिंह छह भाई विजय सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, त्रिलोकी सिंह, राजेंद्र सिंह हैं जबकि उनकी तीन बहनें गीता, राधा, विमला सिंह है। राजकुमार सिंह की भाभी कुसुमलता सिंह ने मुंबई कीमती भूमि का आधा हिस्सा अपने देवर त्रिलोकी को दे दिया। बची हुई जमीन उन्होंने विजय सिंह को देने का वादा किया। लेकिन बाद में उन्होंने विजय के बजाय प्रापर्टी राजकुमार के नाम कर दी। इसी बात को विजय सिंह और राजकुमार के बीच विवाद चल रहा था। कुसुमलता के पति अजय सिंह की मौत हो चुकी है।

पंचायत बुलाई, विवाद में मार डाला

मार्च में मुंबई से लौटे राजकुमार ससुराल में थे। भूमि का विवाद निपटाने की पंचायत बुलाने पर विजय सिंह के कहने पर वह नार्मल स्थित आवास पर गए। आरोप है कि वहां बहन गीता, त्रिलोकी, संजय, अभिषेक, विजय, विद्यावती, राधा संग बातचीत शुरू हुई। रात आठ बजे से लेकर नौ बजे तक राजकुमार सिंह के कमरे में मान-मनौव्वल चलता रहा। अचानक मारपीट होने पर राजकुमार की मर्डर कर दिया गया। मामले को दूसरा रूप देने के लिए डेड बॉडी को एकला बंधे पर फेंक आए। पास में मिले रेलवे के टिकट के आधार पर पुलिस ने पहचान कर ली। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ गीडा देवेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र वर्मा, कांस्टेबल पवनेश कुमार पांडेय, अनुपम शुक्ला की अहम भूमिका रही।

राजकुमार का मर्डर उनके सगे-संबंधियों ने किया था। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

अरविंद कुमार पांडेय, एसपी नार्थ

Posted By: Inextlive