GORAKHPUR:

नगर निगम के चीफ इंजीनियर से बदसलूकी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब ठेकेदार यूनियन पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। निगम प्रशासन को संदेह है कि यूनियन विधिमान्य नहीं है।

निगम प्रशासन इस मामले में काफी सख्त रुख अपना रहा है। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को यूनियन के अध्यक्ष नरसिंग पांडेय से कई जानकारी मांगी जाएगी। अगर ये जानकारी निगम को नहीं उपलब्ध कराई गई तो इनके खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया जाएगा। निगम द्वारा अध्यक्ष से यूनियन का नाम, रजिस्ट्रेशन की कापी तथा यूनियन का बाईलाज मांगा जाएगा।

निरस्त होगा दिनेश पाल का रजिस्ट्रेशन

नगर निगम सोमवार को एक अन्य ठेकेदार दिनेश पाल का रजिस्ट्रेशन निरस्त करेगा। अभी इनको ब्लैकलिस्ट किया गया है। जबकि ठेकेदार आनंद श्रीवास्तव का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

Posted By: Inextlive