बेटे ने कैंट पुलिस को दी सूचना, ट्रेन में मिली महिला की तलाश

मोबाइल नंबर के आधार पर जानकारी जुटाने में लगी है पुलिस

बेटे ने कैंट पुलिस को दी सूचना, ट्रेन में मिली महिला की तलाश

मोबाइल नंबर के आधार पर जानकारी जुटाने में लगी है पुलिस

GORAKHPUR: GORAKHPUR: कैंट के नंदानगर एरिया में रहने वाले जूनियर वारंट अफसर रामसिंह दहिया को एक महिला ब्लैकमेल कर रही थी। उसके ब्लैकमेल करने से तंग आकर उन्होंने सुसाइड किया। कमरे में मिले सुसाइड नोट पर लिखे महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह महिला कौन है। कैसे और कब उसकी मुलाकात रामसिंह से हुई। इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है। सीओ कैंट ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

कमरे में फंदे से झूलती मिली डेड बॉडी

हरियाणा, सोनीपत के राई, दोवापुर निवासी रामसिंह दहिया एयरफोर्स में जूनियर वारंट अफसर पद पर तैनात थे। वह नंदानगर एरिया में रहते थे। क्ब् सितंबर को उनकी डेड बॉडी फंदे से झूलती मिली। क्ब् दिनों के लिए होम क्वारंटीन रामसिंह दहिया का मोबाइल फोन रिसीव न होने पर साथी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सुसाइड के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज कर लिया।

महिला कर रही थी ब्लैकमेल, केस दर्ज

घटना की सूचना पाकर पहुंचे रामसिंह के बेटे विपिन दहिया ने पुलिस को बताया कि कमरे में सुसाइड नोट मिला है। उसमें उनके पिता ने इस बात का जिक्र किया है कि एक महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए देने को कहती थी। महिला परेशान होकर ही रामसिंह ने सुसाइड कर लिया। कागज पर एक अंजान व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी मिला। उसी नंबर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। वह महिला कब, कहां और कैसे रामसिंह दहिया से मिली। उसने कब मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि यात्रा के दौरान वह महिला ट्रेन में मिली होगी। इसलिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

सुसाइड नोट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। इससे संबंधित हर तरह की जानकारी जुटाई जा रही है।

सुमित शुक्ला, सीओ कैंट

Posted By: Inextlive