-सिंघडि़या व मोहद्दीपुर में ताबतोड फायरिंग कर मचा दी थी दहशत

-महादेव झारखंडी मंदिर के पास से कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार

GORAKHPUR: मोहद्दीपुर गोलीकांड के एक औरा आरोपित अरनव सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। कैंट पुलिस ने बुधवार की सुबह महादेव झारखंडी से पकड़ा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

कैंट एरिया के सिंघडि़या और मोहद्दीपुर में 21 सितंबर को ताबड़तोड़ फायरिंग से मनबढ़ों ने दहशत फैला दी। गोली लगने से एक युवक जितेन्द्र यादव घायल हो गया था। कैंट पुलिस 20 सितंबर को पासा रेस्टोरेंट में मारपीट और 21 सितम्बर को मोहद्दीपुर गोलीकांड का अलग-अलग केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। तफ्तीश के दौरान ही अंबेडकरनगर जिले के बेवाना निवासी अरनव सिंह का नाम प्रकाश में आया। वह कैंट क्षेत्र के दिव्यनगर में परिवार के साथ रहता है। वह मारपीट में अविनाश सिंह के साथ था। कैंट इंस्पेक्टर मनोज राय बुधवार की सुबह तकरीबन 7 बजे मुखबिर की सूचना पर उसे महादेव झारखंडी मंदिर के पास से अरेस्ट कर लिया।

अब तक 12 को जेल भेज चुकी है पुलिस

मोहद्दीपुर गोलीकांड में कैंट पुलिस अबतक 12 लोगों को जेल भेज चुकी है। इससे पूर्व 25 हजार का इनामी शुभम सिंह सिंघाड़ा, शुभम सिंह बरहज, विनय सिंह जानू के अलावा सुमित चंदेल, शुभम राव, अविनाश सिंह, प्रज्जवल सिंह, विक्रांत पासवान, प्रिंस शाही, आदर्श शुक्ला और पासा रेस्टोरेंट के मैनेजर जाकिब को गिरफ्तार कर चुकी है।

Posted By: Inextlive