GORAKHPUR:

शहर में शुक्रवार को यूनिवर्सिटी से पैडलेगंज और छात्रसंघ चौराहें पर अचानक जाम लगे से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंद मिनट में गाडि़यों की लंबी कतार लग गई। टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन स्वामी जाम से मुक्ति पाने के लिए मशक्कत करते हुए दिखे। वहीं पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि जाम को खुलवाने के लिए कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं नजर आई।

शुक्रवार की सुबह जाम के झाम में लोग कराते रहे, लेकिन किसी ने उनकी सुधि नहीं ली। महज क्भ् मिनट के सफर को पूरा करने में कम से कम आधे से एक घंटा या उससे अधिक का समय लग गए। सड़क जाम से पूरी तरह से जकड़ी हुई नजर आई। शहर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Posted By: Inextlive