- स्पो‌र्ट्स कैंप की लिस्ट फाइनल, अलग-अलग स्टेडियम में होगी ट्रेनिंग

- जिम्नास्टिक, जूडो और टीटी में मिले सिर्फ एक खिलाड़ी

GORAKHPUR: स्पो‌र्ट्स हॉस्टल में एडमिशन की प्रॉसेस तेजी से चल रही है। फ‌र्स्ट फेज के ट्रायल्स के बाद अब सेकेंड फेज में खिलाडि़यों को कैंप लगाकर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद फाइनल ट्रायल्स ऑर्गनाइज किए जाएंगे, जिसमें बेस्ट परफॉर्मर को एडमिशन का मौका मिलेगा। गोरखपुर मंडल की बात करें तो यहां से टीम का सेलेक्शन कर लिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा प्लेयर फुटबॉल और रेसलिंग में हैं, जबकि जिम्नास्टिक, जूडो और टेबल टेनिस में सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही सेलेक्ट हुए हैं, जो कि डिफरेंट सिटीज में ऑर्गनाइज होने वाले कैंप में हिस्सा लेंगे। आरएसओ अरुणेंद्र पांडेय ने बताया कि पहले यह कैंप 12 से 20 मार्च तक लगाए जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस के इफेक्ट को देखते हुए इसकी डेट फिलहाल पोस्टपोन कर दी गई है।

कैंप के लिए इनका हुआ है सेलेक्शन -

बास्केटबॉल- देवेश जायसवाल, प्रशांत सिंह, उत्कर्ष शर्मा, अभिषेक सिंह

क्रिकेट मेल - पवन गुप्ता, अखंड सोनी, मंथन प्रसाद, इरशाद अंसारी

फुटबॉल मेल - महेश विश्वकर्मा, निहाल मद्धेशिया, सुहैल खान, अभिषेक कुमार, रामबाबू पासवान, निखिल कुमार, धीरज सिंह, सुनील यादव, आशीष कुमार, निशांत शर्मा, उत्कर्ष सिंह, गिरिजेश कुमार

कबड्डी - राहुल कुमार, आराधना सिंह, अर्चना यादव, महिमा सिंह

हॉकी - मोहम्मद अतीब, संदीप यादव, विवेक कुमार, मुस्कान पासवान, अदिति पटेल

बैडमिंटन - अनुष्का सिंह, संस्कृति सिंह, रूबी यादव

स्वीमिंग - क्षितिज पांडेय, हिमांशु, शुभम चौहान, प्रिंस चौहान, अरजीत चौहान, विश्वजीत यादव, सक्षम चौहान, अंजली चौहान, मीनाक्षी सिंह

जिम्नास्टिक - अंशु यादव

वॉलीबाल - गोपाल चौहान, शहरयार खान, पीयुष कुमार, शनि कुमार

रेसलिंग - अभिषेक मौर्या, अभिषेक प्रताप सिंह, राकेश यादव, विनय कुमार पासवान, सर्वेश यादव, मोनू, नेहा गुप्ता, वंदना यादव, अनामिका पटेल, रेनू

बॉक्सिंग मेल - दीपू कुमार, गुल्फान, रवि गौड़

एथलेटिक्स - राकेश पासवान, दौलत साहनी, खुशबू कुमारी, ज्योति

हैंडबाल - धीरज प्रजापति, दिव्यांश सिंह, क्षमा पांडेय, साक्षी

जूडो - विवेक गुप्ता

टेबल टेनिस - प्राची सिंह

किसका कहां लगेगा कैंप -

बास्केटबॉल - गोरखपुर

क्रिकेट मेल - कानपुर

फुटबॉल मेल - आगरा

कबड्डी - अमेठी

हॉकी - झांसी

बैडमिंटन - अयोध्या

स्वीमिंग - लखनऊ

जिम्नास्टिक - आगरा

वॉलीबाल - लखनऊ

रेसलिंग - मेरठ

बॉक्सिंग मेल - मेरठ

एथलेटिक्स - प्रयागराज

हैंडबाल - अमेठी

जूडो - सहारनपुर

टेबल टेनिस - आगरा

Posted By: Inextlive