- आरोपित की पत्नी ने खोला राज, बवाल पर एफआईआर

- गुलरिहा एरिया की घटना, पुलिस कर रही आरोपित की तलाश

GORAKHPUR: महिला की मदद के बहाने मौसी के घर में ले जाकर रेप करने के आरोपित की तलाश पुलिस जुटी है। उसके खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया था। गुलरिहा पुलिस को सूचना देकर महिला ने बताया कि 12 मार्च की दोपहर करीब एक बजे वह गुलरिहा सामान खरीदकर मौसी के घर जा रही थी। पड़ोस में रहने वाला युवक ने उससे पूछा कि कहां जाना है। महिला के मौसी के घर जाने की बात आने पर उसने बाइक से पहुंचाने को कहा। आरोप है कि जब उसे साथ लेकर महिला की मौसी के घर गया तो वहां घर में कोई नहीं था। अकेली पाकर उसने धमकी देकर रेप किया। चुपके से महिला का वीडियो भी बना लिया।

वीडियो पर हुआ विवाद, सामने आया सच

शाम होने पर युवक ने महिला को घर पहुंचा दिया। रात में आठ बजे युवक की पत्नी मोबाइल फोन लेकर पीडि़त महिला के घर पहुंची। उसने बताया कि उसके पति महिला का सीक्रेट वीडियो बना लिया था। वीडियो की बात सामने आने पर लोग हैरत में पड़ गए। इसी बात को लेकर युवती की पत्नी और पीडि़त महिला के बीच विवाद हो गया। दूसरे दिन महिला आरोपित के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने उसके खिलाफ जानमाल की धमकी देने, रेप करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपित युवक को पकड़ लिया जाएगा।

रवि राय, एसएचओ, गुलरिहा

Posted By: Inextlive