जिला प्रशासन के स्टिंग ऑपरेशन से बेनकाब हुए रजिस्ट्री डिपार्टमेंट पर जांच का शिकंजा अब बढऩे लगा है. रजिस्ट्री डिपार्टमेंट के भ्रष्टाचार के मामले में बुधवार को कैंट पुलिस रजिस्ट्री दफ्तर जांच करने पहुंची. पुलिस ने एआईजी स्टांप और मौजूद सब रजिस्ट्रार से पूछताछ कर कई जानकारियां मांगी हैं.


गोरखपुर (ब्यूरो)। खबर है कि पुलिस ने दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों के नाम, पद और नंबर मांगे हैं। साथ ही किसके पास क्या काम है? यह भी पूछा गया गया है, ताकि पुलिस रजिस्ट्री की प्रक्रिया को समझकर गमन को उजागर कर सके। पुलिस की दबिश से डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। 12 अधिकारियों-कर्मचारियों पर दर्ज है केस


बता दें, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी, सरकारी पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में रजिस्ट्री और आरटीओ के 12 अधिकारी व कर्मचारियों पर कैंट और शाहपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। कैंट पुलिस रजिस्ट्री दफ्तर में काम करने वाले दो बिचौलियों को जेल भेज चुकी है। बुधवार को सीओ कैंट श्यामदेव बिंद, इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय फोर्स के साथ रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गए। यहां पर करीब एक घंटे तक पुलिस टीम मौजूद रही। सीओ ने अफसरों से कई जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है। सीओ कैंट श्याम देव विंद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। रजिस्ट्री दफ्तर के कर्मचारियों के नाम का ब्योरा मांगा गया है। साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।रजिस्ट्री डिपार्टमेंट में मांगें 'सुविधा शुल्कÓ तो करें कॉल

डीएम विजय किरण आनंद ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार पर लगाम लगानी शुरू कर दी है। गोपनीय स्टिंग ऑपरेशन के बाद अब डीएम ने निबंधन कार्यालय के अधिकारियों से जुड़ी कंप्लेन के लिए शिकायत प्रकोष्ठ का गठन किया है। जिसका नंबर सार्वजनिक करते हुए शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। वहीं, जांच जारी होने के साथ-साथ जिला प्रशासन ने दावा किया गया है कि अभी कई नाम और हैं, जिनका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।सुविधा शुल्क पर लगी रोक निबंधन कार्यालय की तरफ से आदेश जारी कर कहा गया गया है कि यदि रजिस्ट्री कराते समय या अन्य किसी कार्य के लिए किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा कोई भी सुविधा शुल्क की मांग होती है तो इसकी सूचना तत्काल दें। जो नियमानुसार देय स्टांप शुल्क या निबंधन शुल्क की राशि है। उसे ही जमा करें। इसकेअतिरिक्त कोई धनराशि न दें। अगर कोई सुविधा शुल्क के लिए प्रेशर बनाता है या परेशान करता है तो तत्काल निबंधन कार्यालय के अधिकारियों को सूचित करें। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।इन अफसरों के के नंबर पर करें सूचित - उप महानिरीक्षक निबंधन गोरखपुर मंडल - 9412529709- अपर जिलाधिकारी (वि.रा.)- 9454417615- उप निबंधक प्रथम सदर - 9450678989- उप निबंधक -द्वितीय सदर - 9450555587- सहायक महानिरीक्षक निबंधन - 9450919121

Posted By: Inextlive