- मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या के मामले में गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के बल्ली चौराहे पर मेडिकल स्टोर संचालक रामश्रय की गोली मारकर हत्या में पुलिस दबिश का सिलसिला जारी है। आरोपित ब्लाक प्रमुख की भाभी सीमा यादव और उसके ससुर जवाहर यादव की तलाश में पुलिस ने फिर दबिश दी। मंगलवार को घर पहुंची पुलिस को कोई नहीं मिला। उधर, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी हासिल कर लिया है।

कई नामजद अब भी फरार

जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले मंगलवार को रामाश्रय की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह मेडिकल स्टोर को बंद कर घर जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में नामजद समेत दस आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है। जबकि नामजद सीमा यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही जैसे कई बड़े नाम है जो अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन्हें भी अरेस्ट कर लिया जाएगा। रामश्रय की हत्या जिस भूमि विवाद में की गई थी, उस भूमि को सीमा यादव की फर्म ने ही खरीदा था और पूरे विवाद की जड़ में यह भूमि ही है। जिसके चलते रामश्रय की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन ही रामश्रय के भाई रामनयन के खिलाफ सीमा यादव, पंकज शाही समेत 13 लोगों पर नामजद केस दर्ज किया था। इस केस के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया तो शूटर और अन्य लोग भी दबोचे गए थे।

Posted By: Inextlive