- एसपी सिटी ने शुरू किया अभियान, नौकायन पर लोगों से हुए रुबरु

GORAKHPUR: सुबह सैर पर निकलने लोगों को पुलिस गुड मार्निंग बोल रही है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने गुरुवार की सुबह इस अभियान का शुभारंभ किया। नौकायन पर टहलने आए लोगों से वह रुबरु हुए। बुजुर्गों को गुलाब का फूल देकर उनका हाल जाना।

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सुबह टहलने वाले लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देते हैं। इनसे संवाद स्थापित कर पुलिस सुरक्षा का अहसास कराएगी। सभी सीओ से भी कहा गया है कि उनके क्षेत्र में जिन स्थानों पर लोग टहलते हैं वहां जाकर संवाद स्थापित करें और पूछे कि सुबह टहलने में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। गुड मार्निंग अभियान से पुलिस प्रति आमजन मानस का विश्वास बढ़ेगा। आज नौकायन पर 94 साल के अधिवक्ता से उनकी मुलाकात हुई है।

अब सुबह दिखेगी पुलिस

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पिछले दिनों सुबह टहलने निकली महिलाओं के साथ चेन स्ने¨चग की घटनाएं भी सामने आई थी। गुड मार्निंग अभियान में पुलिस सुबह सड़क पर होगी।

Posted By: Inextlive