- सप्लाई बाधित होने से 200 परिवारों को झेलनी पड़ी परेशानी

-शाम 5 बजे ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर मंगवाकर सप्लाई की गई बहाल

GORAKHPUR: 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एरिया की सप्लाई ठप हो गई। सप्लाई बाधित होने से लगभग 200 लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता कम कम है, जबकि उसपर लोड काफी अधिक है। इसकी वजह से आए दिन ट्रांसफॉर्मर खराब होता रहता है।

पांच घंटे बिना बिजली के रहे लोग

गुरुवार की दोपहर एक बजे शार्ट सर्किट से अचानक 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। जिसके चलते इंजीनियरिंग कॉलेज एरिया स्थित इलाके की बिजली गुल हो गई। इससे 200 लोगों को पांच घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। सप्लाई बंद होने के बाद लोगों ने जेई और कर्मचारियों के पास कॉल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जेई राजेश कन्नौजिया ने कर्मचारियों के सहयोग से ट्रांसफॉर्मर बदलवाया। ट्रांसफॉर्मर आने में करीब पांच घंटे लग गए। शाम 4 बजे ट्राली ट्रांसफॉर्मर मंगवाकर बिजली मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम करीब 5 बजे मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद सप्लाई बहाल की गई।

अधिक लोड होने की वजह से ट्रांसफॉर्मर जल गया था। सूचना के बाद तत्काल ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य शुरू किया। करीब 5 बजे मरम्मत कार्य पूरा कर सप्लाई बहाल कर दी गई है।

- राजेश कन्नौजिया, जेई इंजीनियरिंग कॉलेज

Posted By: Inextlive