- अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे का दिख रहा असर

- त्योहार पर सूखे मेवे की हो सकती है किल्लत

GORAKHPUR:

अफगानिस्तान में मची अशांति का असर गोरखपुर में भी पड़ा है। तालिबानियों के कब्जे से ड्राई फ्रूट्स की किल्लत होनी शुरू हो गई है, इस वजह से रेट भी हाई हो गए हैं। बादाम के रेट में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। क्राइसिस जैसे हालातों और बढ़े रेट से ड्राई फ्रूट मार्केट पर इफेक्ट देखने को मिल रहा है। बिजनेसमैन की मानें तो सप्लाई कम होने से रेट बढ़े हैं। पर्याप्त सप्लाई होने पर रेट्स में फिर कमी आएगी।

पूर्वाचल की सबसे बड़ी मंडी महेवा और किराना मंडी साहबगंज मंडी में सबसे अधिक ड्राईफ्रूट की खपत होती है। यहां ज्यादातर मेवा अफगानिस्तान से ही आता है और सिटी के अलावा आसपास की मंडियों में बिकने के लिए जाता है। अफगानी सत्ता पर तालिबान का कब्जा होने से भारत आने वाले सामान की सप्लाई ठप सी हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में मंडी में सामान की क्राइसिस और बढ़ सकती है। अफगानिस्तान से सबसे अधिक बादाम गिरी यहां आता है। समस्या बढ़ते ही यहां बादाम के रेट ने रफ्तार पकड़ ली है। एक माह पहले 825 रुपए बिकने वाला पिस्ता 900 रुपए किलो बिकने लगा है। वहीं, अफगानिस्तान से आने वाले पिस्ता, ग्रीन किसमिस, शाह जीरा, अंजीर, मुनक्का आदि के रेट में भी इजाफा होता नजर आ रहा है। व्यापारियों की मानें तो सर्दी के समय इन सामानों की बिक्री बढ़ जाती है। फेस्टिवल भी करीब हैं। इसलिए रेट में और बढ़ोतरी हो सकती है।

ड्राई फ्रूट एक माह पहले रेंट करेंट रेट

पिस्ता 825 900

ग्रीन किसमिस 320 400

अखरोट 800 850

बादाम 600 850

मुनक्का 320 370

(नोट: रेट रुपए प्रति किलोग्राम हैं.)

रास्ते में ही रुका है माल

गोरखपुर मंडी में मुंबई, दिल्ली, जयपुर से माल आता है। व्यापारियों की मानें तो थोक के बिजनेसमैनों से माल की डिमांड की जाती है। लेकिन इधर माल कम आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ माल रास्ते में ही रुका है। इसलिए दामों में उछाल आना शुरू हो गया है। यदि यही हाल रहा तो रेट के और भी बढ़ने की संभावना है।

कोट

अफगानिस्तान में संकट उत्पन्न होने की वजह से अभी गोरखपुर में ड्राई फ्रूट के सामानों में ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। कुछ सामान में रेट बढ़े हैं।

मनोज बंसल, बिजनेसमैन

अफगानिस्तान से किराना मंडी में अंजीर, मुनक्का, ग्रीन किसमिस, शाह जीरा की सप्लाई होती है। आवक कम होने की वजह से रेट पर असर दिख रहा है। जितेंद्र कुमार गुप्ता, बिजनेसमैन

Posted By: Inextlive