आजादी के 75 साल पूरे हुए. जश्न-ए-आजादी को जोरदारी से सेलिब्रेट करने के लिए ढेरों तिरंगा यात्रा से पूरा गोरखपुर तिरंगामय हो उठा. तिरंगों और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता सीएम सिटी गोरखपुर. देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान गोरखपुर की गलियां. हर घर तिरंगा अभियान के तहत गोरखपुराइट्स के अलग-अलग ग्रुप सड़कों पर नजर आए. अफसर भी सरकार के अभियान को सफल बनाने में जुटे रहे.


गोरखपुर (ब्यूरो).इस इंडिपेंडेंस डे को खास बनाने के लिए जिले के अफसरों ने संकल्प भी लिए हैं, जिनसे देश, प्रदेश और गोरखपुर तेजी से आगे बढ़े। 15 अगस्त को 15 संकल्पों से आजादी की आभा चटक होगी। साथ ही विकसित गोरखपुर की परिकल्पना भी साकार हो सकेगी। योजनाएं पूरी करेंगे जिले के विकास के साथ योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने का संकल्प है। इस बार इंडिपेंडेंस डे वैसे भी खास है, इसमें सभी बढ़-चढ़कर शामिल हों। सभी से अपील है कि उत्साह और उल्लास में कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी को परेशानी हो। इंडिपेंडेंस डे की सभी को शुभकामनाएं।कृष्णा करुणेश, डीएम गोरखपुर सेफ बनाएंगे पब्लिक प्लेस गोरखपुर में जितने भी पब्लिक प्लेस हैं, उन्हें सेफ बनाने पर जोर दिया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे।


डॉ। गौरव ग्रोवर, एसएसपी गोरखपुर समस्याएं हल करेंगे नगर निगम का संकल्प है कि कॉमन मैन की समस्याएं हर हाल में दूर हों। निगम पहले से इस दिशा में प्रयास करता रहा है। इंडिपेंडेंस डे की सभी शहरवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। सभी उत्साह और उल्लास के साथ इंडिपेंडेंस डे मनाएं। अविनाश सिंह, नगर आयुक्त

गोरखपुर के विकास में जीडीए संकल्प के साथ जुटा है। इसे निरंतर आगे भी बढ़ा रहा है। इसी के तहत कई ऐसी योजनाओं को जीडीए ने बनाया है जो आने वाले समय में नजीर बनें। इसे जल्द पूरा करने का संकल्प है। सभी को इंडिपेंडेंस डे की शुभकामनाएं।प्रेमरंजन सिंह, जीडीए वीसी आजादी के 75 साल हो गए। देश ने काफी तरक्की की है। अभी भी काफी रास्ता तय करना बाकी है। सभी लोग संकल्प लें कि देश की तरक्की में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और सुदृढ़ करेेंगे। - ई। यूसी वर्मा, एसई शहर भारत को सुंदर और विकसित करने का संकल्प सभी को लेना होगा। हमें अपनी स्वतंत्रता के साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। परिवहन महकमे में होने वाले कार्यों को सरलता से निपटाया जाएगा। यही मेरा संकल्प है। - अनीता सिंह, आरटीओ गोरखपुर हम सबको व्यक्तिवाद छोड़ राष्ट्रवाद अपनाना होगा। इसके साथ ही हर व्यक्ति में भारतीय होने का स्वाभिमान जगाने का संकल्प है। संकल्प है कि सभी तक स्वास्थ्य सुविधाएं हर हाल में पहुंचें। कोई ऐसा न रहे, जिसे स्वास्थ्य सुविधा मिलने में दिक्कत हो। - डॉ। आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ

हमें आजादी के महत्व को समझना चाहिए। इसमें कितने लोगों ने बलिदान दिया है। इसको व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। इसको ध्यान में रखते हुए ईमानदारी से अपना काम करें। विभाग को और आगे की ओर ले जाने का संकल्प है। - पीके तिवारी, आरएम, गोरखपुरस्वच्छ भारत के सपने को साकार करें, ताकि अपना शहर स्वच्छ रहे। देश विकास की तरफ अग्रसर कर है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि अपना योगदान दें, ताकि देश की उन्नति हो सके। अच्छी सड़कें बनाना ही मेरा संकल्प है। - प्रवीण कुमार अग्रवाल, प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर कॉमनवेल्थ में खिलाडिय़ों ने बेहतर परफॉर्म किया है। आने वाले दिनों में गोरखपुर में चार स्टेट और एक नेशनल लेवल कॉम्प्टीशन होगा। इसको लेकर तैयारियां तो चल ही रही हैं। वहीं इन गेम्स में गोरखपुर की बेहतर परफॉर्मेंस हो, इसके लिए लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है। बैडमिंटन हॉल रेनोवेट हो रहा है। कोचेज भी तैनात हैं। - आले हैदर, आरएसओ रीजनल स्पोट्र्स स्टेडियम निवेश का माहौल बनाएंगे
मेरा संकल्प गीडा में निवेशकों के लिए माहौल तैयार करना है, जिससे बाहर से भी गीडा में लोग इंडस्ट्रीज लगाएं और अधिक से अधिक रोजगार सबको मिले। सरकार की योजनाओं को तेजी से इम्प्लीमेंट कराना है। साथ ही बिजनेसमैन को सरल, सुगम माहौल उपलब्ध कराना है। - पवन अग्रवाल, गीडा सीईओबेहतर रिजल्ट पर जोर इस बार हमारा संकल्प है कि गोरखपुर यूपी बोर्ड का रिजल्ट और बेहतर बने। प्रदेश में यहां से हाई स्कूल और इंटर में टॉपर निकलें। इस पर फोकस कर हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएसनेक्स्ट जेनरेशन एजुकेशन पर जोर संकल्प के साथ इस समय की एजुकेशन को नेक्स्ट जेनरेशन एजुकेशन में ले जाना है। हमारा पूरा प्रयास है कि अगली शताब्दी में नई एजुकेशन सिस्टम को लेेेकर जाना है। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।प्रो। राजेश सिंह, वीसी, डीडीयूजीयूहाइटेक एजुकेशन पर फोकस बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों को हाइटेक बनाने पर जोर दे रहा है। स्कूलों का चयन भी किया जा रहा है। वर्तमान समय में हर स्कूल स्मार्ट क्लासेज से लगाए हर सुविधा से लैस हो इस पर ध्यान दिया जाएगा। संकल्प के साथ इसे पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। रमेन्द्र सिंह, बीएसए
हमने संकल्प लिया है कि अब हर आदमी को प्लेयर के रूप काम करना है। जैसे खेल में हर प्लेयर की अपनी अलग भूमिका होती है और वो उस जिस तरह निभाता है, उसी तरह से काम करना है।प्रो। जेपी पांडेय, वीसी, एमएमएमयूटी

Posted By: Inextlive