- योगी आदित्यनाथ ने भी शहरवासियों के साथ खेली होली

- शहर के विभिन्न मोहल्लों में होली के अवसर पर हुए आयोजन

GORAKHPUR: रंगों का त्योहार होली गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह होने के साथ ही रंगों की मस्ती शुरू हो गई। दोपहर बाद लोगों ने माथे पर अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अधिकारी हो या आम पब्लिक सभी ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सुबह को पांडेयहाता से शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में उमड़ी भीड़

योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत रूप से गुरुवार की सुबह नौ बजे पांडेयहाता में भगवान नरसिंह की पूजा और आरती की। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने लोगों के ऊपर रंग उड़ाकर होली की विधिवत शुरुआत की। शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से होकर गुजरी। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा पुन: घंटाघर पहुंची, जहां लोगों ने एक साथ रंग उड़ाकर खोली समाप्त किया। शोभायात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी समाज, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, विद्यार्थी परिषद, हिन्दू युवा वाहिनी, मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोग शामिल रहे।

दिखा जबरदस्त उत्साह

होली के पावन अवसर पर गुरुवार को गोरखपुराइट्स में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शहर के विभिन्न एरियाज मे ढोल-ताशे के साथ युवाओं की टोली ने घर-घर जाकर होली के गीत गाए। इसी क्रम में पुलिस लाइन में जहां पुलिस कर्मियों के बीच होली खेली गई। रेलवे अधिकारियों ने आपस में होली सेलिब्रेट कर एक दूसरे को शुभकामना संदेश दिया। वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पूर्णमासीय काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया, जहां कवियों ने कविता के बोली में कविता की होली खेली। एनडीआरएफ की टीम ने भी खूब होली खेली।

-----------------

व्यापारियों ने भी उड़ाए रंग

संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से शुक्रवार को किराना अतिथि भवन साहेबगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी होली मिलन समारोह का हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक सीताराम जायसवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह मुन्ना, बैजनाथ जायसवाल, नरेश बजाज, शीतल पांडेय, योगेंद्र दूबे, नितिन जायसवाल, आलोक चौरसिया, गोपाल जायसवाल, श्रीचंद बंसल, सुरेश अग्रहरी, अतुल अग्रवाल, मनीष सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

क्लबों में हुई मस्ती

जायसवाल महिला समिति की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खूब मस्ती की। इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर होराइजन की सभी मेंबर्स ने होली के अवसर पर जमकर मस्ती की। इस मौके पर क्लब की प्रेसीडेंट स्वीटी अग्रवाल, डॉ। सुरेश सिंह, विजेता सिंघानिया समेत तमाम मेंबर्स मौजूद रहे। इसी क्रम में यूपी रोडवेज आरएम सुग्रीव कुमार राय, गोरखपुर डिपो एआरएम महेश चंद्र श्रीवास्तव, जेएसआई रामचंद्र दुबे, विनोद तिवारी व लाल चंद्र ने होली की एक दूसरे को ढेर सारी बधाईयां दीं। डीडीयूजीयू शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने वीसी प्रो। अशोक कुमार को इस मौके पर बधाईयां दी। डॉ। अजय कुमार शुक्ला, प्रो। जितेंद्र तिवारी, डॉ। धनंजय कुमार, प्रो। एसएन तिवारी, डॉ। अनुभूति दुबे, डॉ। दिव्या रानी सिंह समेत सभी टीचर्स ने होली पर एक दूसरे को बधाईयां दीं।

Posted By: Inextlive