हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स कृपया ध्यान दें. गोरखपुर एयरपोर्ट अथारिटी ने विंटर शेडयूल जारी कर दिया है. 29 अक्टूबर 2023 से 30 मार्च 2024 यानी पांच माह तक गोरखपुर एयरपोर्ट से बदले शेड्यूल पर फ्लाइट उड़ान भरेगी.


गोरखपुर (ब्यूरो)। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की जो फ्लाइट अभी तक हफ्ते में तीन दिन मॉर्निंग में उड़ान भरती थी। वह अब मॉर्निंग में ही सप्ताह में पांच दिन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। हवाई यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को अब बदले शेड्यूल के हिसाब से ही ट्रेवेल का प्लान करना होगा।अक्टूबर में जारी होता है विंटर शेडयूलबता दें, विंटर शेडयूल हर साल अक्टूबर में जारी होता है। जो मार्च तक लागू रहता है। विंटर सीजन में दिन छोटा होता है, इसको देखते हुए नया शेड्यूल जारी किया जाता है, ताकि उड़ान में परेशानी ना आए। गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट का आने-जाने का शेड्यूल1. सोम, मंगल बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि08:10 बजे अहमदाबाद से आएगी फ्लाइट 08:45 बजे अहमदाबाद जाएगी फ्लाइट2. सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि10:25 बजे दिल्ली से आएगी फ्लाइट10:45 बजे दिल्ली जाएगी फ्लाइट


3. सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि11:00 बजे मुंबई से आएगी फ्लाइट11:35 बजे मुंबई जाएगी फ्लाइट4. मंगल, गुरु, शनि11:20 बजे दिल्ली से आएगी फ्लाइट11:45 बजे कोलकाता जाएगी फ्लाइट5. सोम, बुध, शुक्र11:20 बजे दिल्ली से आएगी फ्लाइट11:45 बजे लखनऊ जाएगी फ्लाइट6. सोम, मंगल, गुरु, शुक्र, रवि12:00 बजे दिल्ली से आएगी फ्लाइट

12:35 बजे दिल्ली जाएगी फ्लाइट7. सोम, मंगल, बुध, गुरू, शुक्र, शनि, रवि13:20 बजे हैदराबाद से आएगी फ्लाइट13:55 बजे हैदराबाद जाएगी फ्लाइट8. रविवार13:55 बजे दिल्ली से आएगी फ्लाइट14:20 बजे लखनऊ जाएगी फ्लाइट9. सोम, बुध, शुक्र14:10 बजे लखनऊ से आएगी फ्लाइट14:30 बजे दिल्ली जाएगी फ्लाइट10. सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि14:15 बजे दिल्ली से आएगी फ्लाइट14:50 बजे दिल्ली जाएगी फ्लाइट11. सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि15:40 बजे दिल्ली से आएगी फ्लाइट16:15 बजे दिल्ली जाएगी फ्लाइट12. रविवार16:05 बजे लखनऊ से आएगी फ्लाइट16:30 बजे दिल्ली जाएगी फ्लाइट13. मंगल, गुरु, शनि16:05 बजे कोलकाता से आएगी फ्लाइट16:30 बजे दिल्ली जाएगी फ्लाइट14. सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि16:30 बजे कोलकाता से आएगी फ्लाइट17:10 बजे कोलकाता जाएगी फ्लाइट15. सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि17:45 बजे मुंबई से आएगी फ्लाइट18:20 बजे मुंबई जाएगी फ्लाइटविंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब सभी फ्लाइट इन बदले शेड्यूल के अनुसार ही उड़ान भरेंगी। पैसेंजर्स को भी अब बदले शेड्यूल के हिसाब से ही यात्रा का प्लान करना होगा। एके द्विवेदी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Posted By: Inextlive