- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट कैंपेन में सामने आ रही स्कूलों के कोविड प्रोटोकॉल की असल तस्वीर

- कई स्कूलों में अभी भी ऑनलाइन क्लास को प्रिफरेंस दे रहे बच्चे

GORAKHPUR:

कोरोना की सेकेंड वेव कमजोर पड़ने के बाद स्कूल तो खुल गए, लेकिन अभी भी फिजिकली स्कूल पहुंचने वाले स्टूडेंट्स की संख्या कम बताई जा रही है। ज्यादातर बच्चे अब भी ऑनलाइन क्लासेज को प्रिफरेंस दे रहे हैं। हालांकि, कई स्कूल प्रबंधन स्कूल आने वाले बच्चों की हेल्थ सिक्योरिटी के प्रति अलर्ट हैं। स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। कोविड की वजह से फिजिकली एक्टिविटी अभी नहीं हो रहीं, लेकिन स्कूलों का सिलेबस पर पूरा फोकस है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के रेडी फॉर स्टडी कैंपेन में स्कूलों की पड़ताल में कई अहम बातें सामने आई।

शासन के आदेश के बाद 16 अगस्त से स्कूल खुल गए हैं। तीन दिन बीतने के बाद स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन ऑनलाइन क्लास अटेंड करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या अभी भी ज्यादा है। हालांकि, स्कूल आ रहे स्टूडेंट्स की मानें तो उन्हें क्लास में एक बेहतर एन्वॉयरमेंट के बीच पढ़ाई का माहौल मिल रहा है। जबकि ऑनलाइन में क्लास अटेंड करने पर प्रैक्टिकल सब्जेक्ट में प्रॉब्लम हो रही है। क्लास अटेंड कर रहे स्टूडेंट्स ने बताया कि क्लास न करने से बहुत दिक्कत थी। ऑफलाइन क्लासेज में टीचर्स द्वारा पढ़ाए जाने पर कान्सेप्ट क्लीयर हो जाता है। जबकि ऑनलाइन क्लासेज में समझ नहीं आता है।

नेहरू इंटर कॉलेज: कोविड प्रोटोकॉल कर रहे फॉलो

असुरन रोड स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में मेन गेट पर सेनेटाइजर और रजिस्टर मिला। एक-एक स्टूडेंट्स का नाम दर्ज किया जा रहा था। साथ ही हाथ में सेनेटाइजर छिड़कने के बाद उनका बॉडी टेम्प्रेचर मेजर करने के बाद ही एंट्री दी जा रही थी। प्रिंसिपल कुश कुमार सिंह ने बताया, स्टूडेंट्स के एडमिशन प्रॉसेस स्टार्ट है, लेकिन रेगुलर स्टूडेंट्स अभी कम आ रहे हैं। जो आ भी रहे हैं। उनकी संख्या बेहद कम होने के कारण फिजिकिल एक्टिविटी अभी स्टार्ट नहीं की गई हैं। ग्राउंड में उगे ग्रास की कटिंग जारी है। आगे फिजिकिल एक्टिविटी भी स्टार्ट की जाएगी।

9वीं से 12वीं तक का स्टेटस

क्लास - रजिस्टर्ड - प्रजेंट

9वीं - 80 - 20-30

10वीं - 91 - 20-30

11वीं - 155 - 30-35

12वीं - 125 - 25-30

डिवाइन पब्लिक स्कूल: पेरेंट्स की सहमति के बाद ही बुला रहे बच्चे

बिछिया पीएसी कैंप 26वीं वाहिनी स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के मेन गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने डिटेल लेने के बाद एंट्री दी। उसके बाद प्रिंसिपल अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज चल रही हैं। स्टूडेंट्स अभी कम आ रहे है। फिलहाल दो शिफ्ट के बजाय एक ही शिफ्ट चलाई जा रही है। पेरेंट्स को मैसेज भेजकर उनके सहमति पत्र मिलने के बाद ही स्टूडेंट्स को एंट्री दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एसओपी का पूरा पालन किया जा रहा है।

9वीं से 12वीं तक का स्टेटस

क्लास - रजिस्टर्ड - प्रजेंट

9वीं - 280 - 81

10वीं - 290 - 87

11वीं - 200 -54

12वीं - 224- 52

जेपी एजुकेशन: हर पर्सन की ले रहे डिटेल

गोरखनाथ स्थित जेपी एजुकेशन पब्लिक स्कूल के मेन गेट पर सेनेटाइजर और रजिस्टर मिला। यहां हर व्यक्ति का डिटेल लेने के बाद ही एंट्री दी जा रही थी। स्टूडेंट्स को क्लास में दूर-दूर बैठाने के साथ-साथ उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन कराया जा रहा है। जेपी एजुकेशन के एडमिन हेड डॉ। सलिल श्रीवास्तव ने बताया, स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं, लेकिन बच्चों की संख्या बढ़ने के बाद ही फिजिकल एक्टिविटी कराई जाएंगी।

9वीं से 12वीं तक का स्टेटस

क्लास - रजिस्टर्ड - प्रजेंट

9वीं - 80 - 38

10वीं - 75 - 57

11वीं - 85 - 46

12वीं - 80 - 47

(नोट: एडमिशन अभी चल रहे हैं.)

वर्जन

स्कूलों में बच्चे आना शुरू हो रहे हैं। वहीं बच्चों के आने के बाद ही फिजिकिल एक्टिविटी पर जोर दिया जाएगा। फिलहाल स्कूलों में पठन-पाठन पर जोर दिया जा रहा है। ताकि सिलेबस कंप्लीट हो सके।

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, डीआईओएस गोरखपुर

Posted By: Inextlive