- सिकरीगंज एरिया के हरपुर गांव में महिला की मौत का मामला

-पुलिस ने हत्यारोपित को अरेस्ट कर किया घटना का खुलासा

GORAKHPUR: सिकरीगंज एरिया के हरपुर गांव में महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला ने पहले उससे पैसा खर्च कराया और इसके बाद वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बुधवार की सुबह पिपरी तिराहे से हत्यारोपित को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

चल रहा था पे्रम संबंध

एसपी दक्षिणी अरूण कुमार सिंह घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सिकरीगंज एरिया के हरपुर गांव में मंगलवार की शाम को 24 वर्षीय महिला लक्ष्मी की हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की जांच में मालूम चला कि महिला का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। वह अक्सर उससे मिलने घर पर भी आता था। मृतका की मां जयंती देवी ने उसके खिलाफ तहरीर दी।

घटना के दिन आया था आरोपी

पुलिस ने जांच में भी घटना वाले दिन सुबह आरोपित के घर आने की पुष्टि हुई। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। इस बीच इंस्पेक्टर राजाराम द्विवेदी को मुखबिर से आरोपित के पिपरी तिराहे पर होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर उसे अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सिकरीगंज एरिया के कुई बाजार निवासी गुड्डू कसौधन के रूप में हुई। उसने पुलिस के सामने महिला की गला दबाकर हत्या की बात कबूल कर ली है।

दो वर्ष से चल रहा था प्रेम संबंध

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतका सिकरीगंज कस्बे में स्थित हॉस्पिटल में काम करती थी। एक शिविर में उसकी मुलाकात महिला से हुई। वह धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। वह उसके घर भी जाने लगा। पुलिस के अनुसार सोमवार को मृतका की मां जयंती देवी और उसके पांच वर्षीय बेटे रीतिक को उरुवा एरिया में उनके मायके छोड़ने भी गया था। आरोपी ने बताया कि महिला से उसकी शादी तय हुई थी, लेकिन महिला ने फोन कर उसे काट दिया। उसकी कुई बाजार में दुकान थी। महिला की मांगें पूरी करने में एक साल पहले दुकान भी बंद हो गई। इधर वह कुछ दिनों से महिला से शादी की बात कर रहा था, लेकिन वह शादी करना नहीं चाहती थी। इसको लेकर उनके बीच अक्सर नोकझोक होती रहती थी।

यह है मामला

सिकरीगंज एरिया के हरपुर गांव की लक्ष्मी की शादी छह वर्ष पूर्व इटावा जिले के विनोद के साथ हुई थी। चार वर्ष पूर्व दोनों में तलाक हो गया। लक्ष्मी अपने पांच वर्षीय बेटे रीतिक के साथ मायके में रह रही थी। वह सिकरीगंज कस्बे में स्थित एक हॉस्पिटल में काम करती थी। मंगलवार को हॉस्पिटल नहीं गई थी। वह घर पर अकेली थी। शाम को मां घर पर पहुंची तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी हुई थी। पुलिस हत्या की सूचना पर मामले की जांच कर रही थी।

Posted By: Inextlive