- एसएसपी ने दिलाया इंसाफ, महिला ने जताया आभार

- रामगढ़ ताल एरिया में एक साल से चक्कर काट रही थी महिला

GORAKHPUR: सर, आप हमारे लिए भगवान हो गए। जो काम एक साल से नहीं हो पा रहा था। वह आप ने एक घंटे में करा दिया। हर गरीब को आप से न्याय की उम्मीद है। हम आप का अहसान कैसे चुकाएं, यह समझ में नहीं आ रहा है। सोमवार की दोपहर एक महिला डीआईजी जोगेंद्र कुमार के सामने अपनी बात कह रही थी। डीआईजी भी उसकी बात सुनकर काफी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि हमारा काम पीडि़तों को न्याय दिलाना है। बाद में मालूम हुआ कि महिला एक साल से अपनी भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करा पा रही थी। उसका निर्माण होने पर दबंग बार-बार ढहा देते थे। उसने डीआईजी-एसएसपी से मिलकर पूरी बात बताई तो कार्रवाई का रिजल्ट सामने आया। महिला के साथ हुए न्याय की बात सामने आने पर अन्य फरियादियों में भी इसकी खूब चर्चा रही।

एसएसपी का जताया आभार

रामगढ़ताल एरिया के बड़गो निवासी साहब यादव एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनकी एक पुरानी भूमि है, जिस पर वह निर्माण करा रहे थे। बगल में रहने वाले कुछ दबंग बार-बार उनकी बाउंड्री को ढहा देते थे। राजस्व टीम की पैमाइश की बात को भी मानने से इनकार कर रहे थे। सूचना देने पर लोकल पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी, इस मामले की शिकायत लेकर साहब और उनकी पत्नी कुमकुम यादव एसएसपी के पास पहुंचीं। पूरा मामला सामने पर एसएसपी ने सीओ कैंट को बुलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि मामला सही है, तो इसके पक्ष में कार्रवाई होनी चाहिए। तत्काल राजस्व और पुलिस की टीम बनाकर मौके पर रवाना की गई। जांच में महिला का पक्ष सीओ ने सही पाया। टीम ने एक घंटे मौके पर निर्माण कार्य दुरुस्त करा दिया। इस पर आसपास के लोग भी भरोसा नहीं कर पा रहे थे। सोमवार को महिला ने एसएसपी से मिलकर उनका आभार जताया।

Posted By: Inextlive