खेल विभाग और बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से ऑर्गनाइज यूपी स्टेट जूनियर बॉक्सिंग कॉम्प्टीशन का गुरुवार को आगाज हुआ. इवेंट का आगाज बतौर चीफ गेस्ट गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने किया.


गोरखपुर (ब्यूरो)।स्पेशल गेस्ट के तौर पर हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश मौजूद रहे। पहले दिन डिफरेंट वेट कैटेगरी में ऑर्गनाइज हुए इवेंट में कुछ मुकाबलों में सॉलिड पंच से अपोनेंट पहले राउंड में ही ढेर हो गए। कई खिलाडिय़ों को वॉक ओवर मिला, तो वहीं कई गेम्स में मुकाबला एक-तरफा रहा। आरएसओ आले हैदर ने चीफ गेस्ट का वेलकम किया। इस दौरान आब्र्जवर के तौर पर धमेंद्र कुमार मौजूद रहे। पहला वॉक ओवर, दूसरे में आरएससी
इवेंट का पहला मुकाबला 44-46 किग्रा वेट कैटेगरी में खेला गया, इसमें लखनऊ के सम्राट सिंह के सामने देवीपाटन के प्रिंस दुबे की चुनौती थी, लेकिन इसमें प्रिंस के न आने पर लखनऊ के सम्राट सिंह को वॉकओवर दिया गया। दूसरे मैच में गोरखपुर के प्रणव दुबे विनर बने, उन्होंने पहले राउंड में ही आजमगढ़ के भावेश कुमार पर ऐसा अटैक किया कि वह दूसरे राउंड में लडऩे के लायक नहीं बचे और रेफरी ने आरएससी डिक्लेयर करते हुए प्रणव को विनर डिक्लेयर किया। इसके बाद हुए चार मुकाबलों में खिलाडिय़ों को वॉक ओवर मिला। 7वें मुकाबले में लोगों को मैच देखने को मिला, लेकिन यह भी एकतरफा रहा और गोरखपुर के शुभम पासवान ने मेरठ के हितेश को 5-0 से शिकस्त दी। आठवें मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिर में बरेली के विमल ने झांसी के आफताब को 3-2 से हरा दिया। यह रहा रिजल्ट - वेट कैटेगरी - विनर - रनर44-46 केजी सम्राट सिंह, लखनऊ - प्रिंस दुबे, देवीपाटन44-46 केजी प्रणव दुबे, गोरखपुर - भावेश शर्मा, आजमगढ़44-46 केजी सोहिल, अलीगढ़ - मो। रेहान, बरेली44-46 केजी शिवा मुरादाबाद - आर्यन, मेरठ46-48 केजी राज, प्रयागराज - सूरज, कानपुर46-48 केजी नितेश, आजमगढ़ - अनुज, लखनऊ46-48 केजी शुभम, गोरखपुर - हितेश, मेरठ46-48 केजी विमल, बरेली - आफताब, झांसी46-48 केजी अभिषेक, वाराणसी - साजिद, बस्ती48-50 केजी विरेंद्र, वाराणसी - आशीष, अलीगढ़48-50 केजी आर्यन, सहारनपुर - भावेश, झांसी48-50 केजी प्रियांशु, आजमगढ़ - श्रूजल, कानपुर48-50 केजी आशुतोष, झांसी - सुजल सिंह, अयोध्या


48-50 केजी इशु नागर, मेरठ - अनुराग - मेरठ हॉस्टल48-50 केजी प्रशांत सिंह, आगरा - दिव्यांश सिंह, प्रयागराज48-50 केजी उदयवीर, मुरादाबाद - महफूज, देवीपाटन48-50 केजी सूरज तिवारी, लखनऊ - रोहित सिंह, गोरखपुर50-52 केजी अनस अब्बासी, झांसी - सक्षम झा, कानपुर50-52 केजी मोहित कुमार, आगरा - शिवम कुमार, सहारनपुर50-52 केजी विकास, मुरादाबाद - सुप्रित पटेल, आजमगढ़50-52 केजी सौरभ यादव, प्रयागराज, शिखर वर्मा, लखनऊ50-52 केजी रवि गौड़, गोरखपुर - मोहित कुमार यादव, वाराणसी50-52 केजी रेहान, अलीगढ़ - रौनक, बरेली52-54 केजी जिशान, वाराणसी - अभिषेक आगरा52-54 केजी आदित्य राणा, मुरादाबाद - विवेक तिवारी, कानपुर52-54 केजी उज्जवल कुमार, झांसी हॉस्टल - दिपांशु राणा, मेरठ52-54 केजी संदेश हलधर, बरेली - युवराज सिंह, झांसी52-54 केजी रुद्र मिश्रा, लखनऊ - आदर्श कुमार - अयोध्या

54-57 केजी परस, कानपुर - मिलन राणा, सहारनपुर

Posted By: Inextlive