आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निवार्चन की तरफ से नए वोटर्स को जोडऩे की कवायद तेज कर दी गई है. एक नवंबर से चल रहे मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में मिले बेहतर परिणाम के बाद अब जिला निर्वाचन की तरफ से 30 नवंबर को महाअभियान चलाने की तैयारी कर रहा है.


गोरखपुर (ब्यूरो)। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए यह अंतिम प्रयास होगा। सबसे ज्यादा उन युवाओं को नाम जोडऩे पर जोर दिया जा रहा है तो जो 18 वर्ष के हो रहे है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा महिलाओं और युवा वोटर्स को जोडऩे की दिशा में काम किया जा रहा है। यही वजह है कि एक नवंबर से अब तक कुल 46453 नए मतदाता जुड़ चुके है, लेकिन फाइनल सूची 30 नवंबर को जारी होगी।महाअभियान में अंतिम मौका


डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि एक नवंबर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। महज एक दिन शेष है। ऐसे में 30 नवंबर को महाअभियान का फैसला किया गया है सभी तहसीलों में 18 वर्ष से ऊपर हो चुके युवाओं को जोडऩे की कवायद चल रही है। लोगों को जागरुक करते हुए उनके नाम जोड़े जा रहे है। जो भी नाम में संशोधन करवाना चाहता है। वह अपना नाम संशोधित करवा सकता है। इसके लिए संबंधित तहसील में जाकर अपडेट करवा सकता है। इसके अलावा निर्वाचन की वेबसाइट पर भी खुद से नाम जुड़वा सकते है। उन्होंने बताया कि जिन भी बूथों पर 1200 से अधिक वोटर थे, उनका संभाजन कर वोटरों को दूसरे बूथ से जोड़ दिया गया है। इसकी वजह से जिले में 256 नए बूथ और 22 नए मतदान केंद्र बढ़ गए हैं। सभी कर्मचारियों की लगाई जाएगी ड्यूटी उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 30 नवंबर 2021 को महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले के राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट, बूथ लेवल अधिकारी, राजस्व कर्मी, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम रोजगार, सेवक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के टीचर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा बहू, ग्राम पंचायत स्तर के तैनात सफाई कर्मचारी, नगर निगम एवं नगर पंचायतों में तैनात कर्मचारी शामिल होंगे। नाम शामिल है या नहीं

यह सभी कर्मचारी 30 नवंबर के महा अभियान में अपने अपने ग्राम स्थल क्षेत्र तथा नगर में स्थित कार्यालय क्षेत्र पर घर की कुंडी खोल पाएंगे अथवा बेल बजाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि विधानसभा निर्वाचन नामावली अर्थात मतदाता सूची में नाम शामिल है या नहीं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया 1 जनवरी 2022 को जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर रहे हो परिवार में आई नई बहू हो या कोई भी सदस्य हो वह आवेदन प्रारूप 6 में अवश्य भरें। ताकि वह आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता के लिए अहर्ता रख रहा हो।आज है अंतिम दिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य जारी है। जो 30 नवंबर तक नाम जोडऩे, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते है। 20 दिसंबर तक उनका निस्तारण कर कंप्यूटर में फीडिंग की जाएगी। पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। एक जनवरी 2022 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा मतदाता बन सकते हैं। इन विधानसभा क्षेत्र में चल रहा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम 1- कैंपियरगंज 2- पिपराइच 3- गोरखपुर शहर 4- गोरखपुर ग्रामीण 5- बांसगांव 6- चौरीचौरा 7- चिल्लूपार 8- खजनी9- सहजनवां फैक्ट फीगर कुल विधानसभा की संख्या - 9 कुल मतदाता - 35,21,199कुल पुरुष मतदाता - 1907950कुल महिला मतदाता - 1612991अन्य मतदाता - 258संभाजन के पूर्व मतदान केंद्रों की संख्या - 2053संभाजन के पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या - 3870संभाजन के बाद मतदान केंद्रों की संख्या - 2075 (22 मतदान केंद्र बढ़े हैैं)संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या - 4126 (256 मतदेय स्थल बढ़े हैैं)कुल बीएलओ की संख्या - 3870कुल सुपरवाइजर की संख्या - 453

यंग इलेक्टर्स की संख्या एवं प्रतिशत - 859058 (24.40 प्रतिशत)महिला मतदाताओं की संख्या एवं प्रतिशत - 1612991 (45.81 प्रतिशत)ईपी रेशियो - 68.37 प्रतिशत (जनसंख्या व मतदाता रेशियो)जेंडर रेशियो - 845दिव्यांग मतदाताओं की संख्या - 16,70380 वर्ष से उपर के मतदाताओं की संख्या - 59108 30 नवंबर को महाअभियान आ चलाया जाएगा। 18 वर्ष से उपर वालों को जोडऩे की कोशिश ज्यादा है। आज मौका है जो मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैैं। इसके लिए जनवरी 2022 में अंतिम प्रकाशन होगा। - राजेश कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Posted By: Inextlive