- शुक्रवार को भी 42 डिसे रहा मैक्सिमम टेंप्रेचर

- 15 जून तक सताएगी गर्मी, अभी नहीं मिलेगी राहत

GORAKHPUR: न ही पारा नीचे आ रहा है और न ही गर्मी की तल्खी में कोई कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को सुबह दस बजे से ही 30 से 32 किमी की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा लू सूरज की तीखी किरणों के साथ मिलकर कहर बरपाती रही। शुक्रवार को मैक्सिमम टेंप्रेचर 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा। बेचैन और हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि बार-बार पानी पीने के बाद भी हलक सूख जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पूरे सप्ताह में इससे कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

लू के थपेड़ों से बेहाल

शुक्रवार को भी सुबह आठ बजे ही 12 बजे वाली धूप निकल गई। 10 बजते-बजते लू के थपेड़े सताने लग रहे हैं। यू कहें कि घर से निकलने से लेकर वापस लौटने तक गर्मी से राहत नहीं मिली। दिन के 12 बजे तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो लगातार चार घंटे बरकार रहा। मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता ने बताया कि हर बार गर्मी का पीक सीजन 15 मई से लेकर 15 जून तक का होता है। लेकिन इस बार अप्रैल से ही गर्मी ने अपने पीक को छू लिया है। जून के 15 तारीख तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। यानी इस बार भीषण गर्मी का समय पूरे एक माह बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिक इसका कारण हिंद महासागर की सतह का बढ़ा हुआ तापमान मान रहे हैं।

Posted By: Inextlive