- होलिका दहन से रंगभरी होली जुलूस और शोभा यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बताया कि नौ मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर 10 मार्च की सुबह छह बजे तक जुलूस और शोभा यात्रा समाप्त होने तक व्यवस्था लागू रहेगी।

इन रास्तों पर नहीं चलेंगे व्हीकल

- घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक सभी वाहन, रिक्शा, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी वाहन, रिक्शा साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक सभी वाहन, रिक्शा, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक सभी वाहन, रिक्शा, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- हुमायूंपुर रेलवे क्त्रॉसिंग से गंगेज चैराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी वाहन,

साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर तक सभी वाहन, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक तक सभी वाहन, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक सभी वाहन, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी तक सभी वाहन, रिक्शा, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक सभी वाहन, रिक्शा प्रतिबंधित रहेगा।

- दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा तक सभी वाहन, साइकिल प्रतिबंधित रहेगा।

- जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ दो पहिया, साइकिल, रिक्शा प्रतिबंधित रहेगा।

- धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, विजय चौक से अलीनगर,

बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, घंटाघर, बंधू सिंह पार्क, हांसूपुर, बसंतपुर, बर्फखाना तिराहा

आदि मार्गो पर कोई भी ट्रैक्टर-ट्राली प्रवेश नहीं करेगें.'

Posted By: Inextlive