किराएदार बनाकर भेजे शूटर, रेकी कर चलवाई पत्नी पर गोली

शाहपुर के पादरी बाजार में महिला पर हमले में शूटर, पति अरेस्ट

GORAKHPUR: पादरी बाजार में रहने वाली महिला पर जानलेवा हमले में आरोपित दो शूटर को पुलिस ने अरेस्ट किया। महिला के पति ने ही पत्नी के मर्डर की दो लाख रुपए में सुपारी दी थी। लॉकडाउन के कारण शूटर काम नहीं कर सके। अनलॉक होते ही किराएदारी के विवाद के बहाने महिला पर हमला किया। हालांकि हमले में वह बच गई। पत्नी की हत्या की साजिश रचने वाले पति और शूटर को अरेस्ट कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया। एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ ने बताया कि पति को पत्नी के कैरेक्टर पर संदेह था। इसको लेकर दोनों में छह साल से विवाद चल रहा था। वह साफ्टवेयर के जरिए पत्नी पर नजर रख रहा था। घटना में शामिल तीन अन्य की तलाश चल रही है।

सामने आई नई कहानी

तीन जून की रात पादरी बाजार के इस्टर्नपुर में कलीमुनिशा के घर पहुंचे बदमाशों ने गोलियां दागी थी। इस मामले में महिला ने किराए पर कमरा लेकर रहने वाले लव बड्स पर सामान निकालने के विवाद में हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किराएदार को अरेस्ट कर मर्डर की कोशिश के मामले में जेल भेज दिया था। लेकिन जांच में पता लगा कि महिला की शादी कुशीनगर, नेबुआ नौरंगिया के मोइली, मिश्रौलिया निवासी नायब अली से 14 साल पूर्व हुई थी। वह विदेश कमाने चला गया तो उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा। इसको लेकर उनके बीच चार साल से विवाद चल रहा था। इसलिए महिला अपने बच्चों संग पादरी बाजार के आवास में रहने लगी।

बिहार के बदमाश को दो लाख में दी सुपारी

महिला को रास्ते से हटाने के लिए पति ने अपने भांजे नौशाद उर्फ पुट्टू के जरिए शूटर हॉयर किए। उसने बिहार के बगहा निवासी सुपारी किलर मुहम्मद इफ्तखार उर्फ गुड्डू मियां को दो लाख रुपए में हॉयर किया। एडवांस के तौर पर छह हजार का भुगतान भी किया गया। उसने अपने साथ प्रमोद और फिरोज नाम के दो युवकों को मिलाया। लॉकडाउन में पिस्टल नहीं आ रही पा रही थी। इसलिए उसने तमंचे से महिला के मर्डर की योजना गढ़ दी। चार जून की रात वह अपने साथियों संग बाइक से पहुंचा। उसने महिला पर गोली दाग दी। लेकिन हमले में वह बच गई। आरोपित इफ्तेखार उर्फ गुड्डू मियां के खिलाफ 19 केस दर्ज हैं। एक केस में उसे आजीवन कारावास की सजा मिली है जिसमें सशर्त जमानत पर छूटा था। आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, तमंचा और कारतूस के दो खोखे मिले। घटना में शामिल बदमाश एक अन्य साहिल जेल जा चुका है।

शूटर को बनाया िकराएदार

पत्नी के कैरेक्टर पर संदेह करने वाले नायब अली ने विदेश में रहते हुए पत्नी पर नजर रखी। 2016 में वह घर आया तो उसने पत्नी को एक महंगा मोबाइल फोन गिफ्ट किया। इसमें एक ऐसा साफ्टवेयर इंस्टाल कराया जिससे वह अपने फोन के जरिए पत्नी की बातचीत पर नजर रख सके। पत्नी किस-किस के साथ बात करती थीं। कौन लोग मैसेज करते थे। इन बातों की निगरानी वह करने लगा। इस वजह से दोनों में खटास बढ़ती चली गई। नायब ने पहली पत्नी से दूरी बना ली। डेढ़ साल वह किसी अन्य महिला के साथ कुशीनगर में रहने लगा था। इसको लेकर नायब की पत्नी ने मार्च में पति के खिलाफ मुकदमा दायर किया। इसके बाद से ही वह पत्नी के मर्डर के मर्डर की योजना में जुट गया। पत्नी की रेकी के लिए उसने शूटर को कुछ दिन तक किराएदार बनाकर भेजा। बाद में महिला की मुखबिरी के लिए साहिल को एक युवती के साथ रहने किराए पर कमरा लेने को कहा। लॉकडाउन में बिहार से पिस्टल नहीं आ सकी। इसलिए शूटर ने तमंचे से फायर किया जिससे महिला बच गई।

वर्जन

आरोपित पति का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसलिए वह सुपारी देकर मर्डर कराना चाहता था। उसके कहने पर किराएदार बनकर शूटर और साहिल गए थे। साहिल को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश चल रही है।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive