-आज होगा जलसा, बंटेगा लंगर

GORAKHPUR: तुर्कमानपुर स्थित दरगाह पर हजरत इमदाद अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक शनिवार को नातिया मुकाबले के साथ शुरू हुआ। मदरसे व मकतब के बच्चों के बीच नातिया मुकाबला हुआ। मो। अफरोज कादरी, शारान रजवी, शहादत हुसैन कादरी, दारैन, मो। इब्राहीम, मो। ओबैदुल्लाह, मो। उबैद, मोअज्जम अली, मो। दानिश अशरफी, सैफ अली, मो। अशरफ, मो। आरिफ, शमीम अहमद आदि बच्चों ने रसूल-ए-पाक हजरत मोहम्मद साहब की शान में शानदार नात-ए-पाक पढ़ दिल व इनाम जीता।

अमनो सलामती की दुआ मांगी

नातिया मुकाबला के विजेता बच्चों को मुफ्ती अख्तर हुसैन ने पुरस्कृत किया और इल्म की अहमियत बयान की। संचालन हाफिज अजीम अहमद नूरी ने किया। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमनो सलामती, भाईचारगी व तरक्की की दुआ मांगी गई। उर्स संयोजक मनोव्वर अहमद ने बताया कि रविवार को रात 8:30 बजे से जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी होगा। जिसमें उलेमा नात व तकरीर पेश करेंगे। अंत में अकीदतमंदों में लंगर बांटा जाएगा। नातिया मुकाबले के दौरान मुफ्ती मो। अजहर शम्सी , मौलाना मो। असलम रजवी, मो। इस्लाम उर्फ बाबूल, अबरार अहमद, मनोव्वर अहमद, समीर अहमद, मेराज अहमद, मो। सलमान, मो। शहजादे, अलाउद्दीन निजामी, मास्टर अरशद हुसैन, रमजान अली, मो। अब्दुस्समद, शाह फैसल, तौहीद अहमद, शुएब अहमद, हाजी नबी अहमद, मुंशी रजा आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive