- बाढ़ प्रभावित इलाकों में कम हो रहा है पानी, नदियों के जलस्तर में भी उतार

- अब तक 391 गांव हो चुके हैं प्रभावित, रेस्क्यू के लिए 506 नाव व बोट लगाई गई

GORAKHPUR: गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति सुधरने लगी है। जहां नदियों के जलस्तर में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। वहीं प्रभावित एरिया में भी पानी कम होने लगा है। हालांकि बाढ़ की चपेट में आने वाले इलाकों की संख्या बढ़ गई है। बाढ़ के मद्देनजर जिले में मौजूद सभी 86 बाढ़ चौकियां को क्रियाशील हैं, रेग्युलर बंधे की निगरानी की जा रही है। कई बांधों पर दवाब बना हुआ है, जिसकी वजह से लोग पानी उतरने पर भी कटान से घबरा रहे हैं।

अब तक 391 गांव बाढ़ से प्रभावित

गोरखपुर जिले की बात करें तो यहां पर 391 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। इसमें सिर्फ सदर तहसील के 98 गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके अलावा सहजनवा, कैंपियरगंज, चौरीचौरा, खजनी, बांसगांव और गोला में भी बाढ़ का कहर जारी है और लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए एनडीआरएफ के साथ ही एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगाई गई हैं।

बुधवार शाम चार बजे तक नदियों का जलस्तर -

नदी जगह डेंजर लेवल करंट लेवल स्टेटस

घाघरा अयोध्या पुल 92.73 मीटर 92.32 मीटर उतार

घाघरा तुर्तीपार 064.01 मीटर 64.33 मीटर उतार

राप्ती बर्डघाट 074.98 मीटर 76.70 मीटर उतार

रोहिन त्रिमुहानीघाट 082.44 मीटर 81.73 मीटर उतार

कुआनो मुखलिसपुर 78.65 मीटर 77.47 मीटर उतार

स्टैटिस्टिक -

प्रभावित जनसंख्या - 3,12,605

प्रभावित क्षेत्रफल - 56,240 हेक्टेयर

बाढ़ चौकियां - 86

गांव प्रभावित - 391

नाव लगी - 506

कहां कितने गांव प्रभावित

सदर तहसील - 98

सहजनवां - 44

कैंपियरगंज - 61

चौरीचौरा - 32

खजनी - 34

बांसगांव - 47

गोला - 75

कहां कितनी नाव लगीं

सदर तहसील - 167

सहजनवां - 32

कैंपियरगंज - 69

चौरीचौरा - 68

खजनी - 46

बांसगांव - 37

गोला - 87

जिले के 391 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें सदर तहसील के 98 गांवों में पानी घुस गया है। रेक्स्यू के लिए टीमें लगाई गई हैं। मेडिकल फैसिलिटी के साथ खाद्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। रेस्क्यू के लिए 506 नाव और लगाई गई हैं। जबकि अध्योध्या से और नावों की मांग की गई है।

- राजेश सिंह, एडीएम एफआर, आपदा प्रभारी

Posted By: Inextlive