- घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, नहीं दी तहरीर

- कुछ दिन पहले प्रधान पुत्र पर हुआ था हमला, उसी का दोस्त है घायल कृष्णा

GORAKHPUR: सहजनवां एरिया के माखन बाग पुलिया के पास बाइक सवार बदमाश घेराबंदी कर कृष्णा गिरी (18) को पैर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के जब तक आते उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। घायल कृष्णा गिरी को मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस कुछ दिन पहले हुए प्रधान पुत्र पर हुए हमला से मामले को जोड़कर देख रही है। क्योंकि वह प्रधान पुत्र का दोस्त है।

घघसरा निवासी कृष्णा गांव से नहर के पास पैदल गया था। इसी दौरान एक बाइक से तीन युवकों ने और माखन बाग के पास पुलिया पर उसे रोका। इससे पहले वह कुछ समझता पाता हमलावरों ने गोली चला दी। जिस पर कृष्णा भागने लगा तभी हमलावरों ने और गोली मारी। जिसमें से दो गोली उसके जंघे पर लग गई। कृष्णा ने बताया कि घघसरा के प्रधान दिलीप सैनी के पुत्र विकास का वह मित्र है। कुछ दिनों पहले विकास को कुछ लोगों ने मारकर लहूलुहान कर दिया था। कृष्णा का कहना है कि उस पर भी उन्हीं लोगों ने हमला किया है। पुलिस का कहना अभी तक इसकी तहरीर नहीं मिली है।

वर्जन

कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी गई है। उसके जंघे में दो गोली लगी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनेश कुमार सिंह, सीओ, कैम्पियरगंज

Posted By: Inextlive