बेलघाट एरिया के एकौना की घटना, सबसे छोटा रंजीत

रात में घर में सोया, सुबह लोगों के शोर मचाने पर हुई जानकारी

पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे अंडरपास के गड्ढे में मंगलवार सुबह किशोर की डेड बॉडी मिली। उसकी पहचान बेलघाट एरिया के एकौना खुर्द निवासी शैलेश के रूप में हुई। उसके बदन और गले पर चोट के निशान देखकर लोगों ने मर्डर की आशंका जताई है। गला कसकर किशोर की हत्या के आरोप में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी साउथ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही जानकारी सामने आ सकेगी। मर्डर मानकर जांच पड़ताल की जा रही है।

रात को घर में सोया, सुबह मिली डेड बॉडी

एकौना के विश्वेस्वर के पांच बच्चे हैं। वह अंडर कस्ट्रक्शन लिंक एक्सप्रेस वे के किनारे झोपड़ी डालकर गुटखा बेचते हैं। रात में उनका सबसे छोटा बेटा शैलेश घर में सो रहा था। 11 बजे तक लोगों को उसे सोते हुए देखा। सुबह उसकी डेड बॉडी गड्ढे में मिली। नेचुरल कॉल पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि वह आधी रात को कब और कैसे उठकर वहां तक गया। इस बारे में किसी को भनक को नहीं लग सकी। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। एसपी साउथ, सीओ गोला भी डॉग स्कवायड और फॉरेसिंक टीम संग पहुंचे। टीम ने जांच पड़ताल करके सबूत जुटाए। जांच के दौरान सामने आया कि बालक की हत्या की गई है। लेकिन किसने और क्यों उसका मर्डर किया। इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।

वर्जन

बच्चे की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में मर्डर की बात सामने आई है। इसकी छानबीन की जा रही है।

विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी साउथ

Posted By: Inextlive