- दिसंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगी होने वाले व्हीकल्स का होगा चालान

- शासन ने मार्च 2019 से पहले के व्हीकल्स में यह नंबर प्लेट अनिवार्य की है

KANPUR। अगर आपके पास मार्च 2019 से पहले का कोई भी व्हीकल है तो एक दिसंबर के पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लीजिए। क्योंकि दिसंबर से पुरानी नंबर प्लेट आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। आरटीओ सोर्सेस के मुताबिक, जिस वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उनका चालान काटा जाएगा। इसलिए अभी भी आपके पास लगभग दो सप्ताह का समय है। अपने वाहन के निर्धारित कंपनी के डीलर्स से मिल लें या फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मंगगवा लीजिए।

45 दिन का अतिरिक्त समय

आरटीओ प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शासन ने मार्च 2019 के पहले वाले प्राइवेट और कॉमर्शियल व्हीकल्स में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का आदेश दिया है। जिसको सख्ती से लागू कराने के लिए 15 अक्टूबर से आरटीओ में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले व्हीकल्स के री रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, ट्रांसफर करना बंद कर दिया था। पब्लिक की समस्या को देखते हुए शासन के आदेश पर उसे दोबारा शुरू कर पुराने व्हीकल्स ओनर्स को फ‌र्स्ट दिसंबर तक का समय हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए दिया गया है।

पदाधिकारियों से मिले

आरटीओ ऑफिसर्स के मुताबिक कॉमर्शियल व्हीकल्स ऑटो, टेंपो, ट्रक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए ऑटो, टेंपो व ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात की गई है। अप्लाई फार्म लेकर डीलर्स से सीधा संपर्क कर सभी व्हीकल्स में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने का आग्रह किया गया है।

ऑनलाइन चालान सिस्टम धड़ाम

आरटीओ आफिसर्स के मुताबिक शासन ने ओवरलोडिंग करने वालों वाहनों के खिलाफ ऑनलाइन व ई-चालान सिस्टम लागू कर रखा है। जिसमें कई ट्रांसपो‌र्ट्स फ्रॉड कर रहे थे। ओवरलोड वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे। जिससे ई-चालान होने के बावजूद कार्रवाई से बच जाते थे। कानपुर आरटीओ में ऐसी सैकड़ों शिकायत आई हैं। जिसमें ओवरलोड ट्रक के चालान बाइक, ई-रिक्शा व कंडम हो चुके व्हीकल्स के नंबर पर हुए थे।

आंकड़ों पर एक नजर

-30 परसेंट पुराने व्हीकल्स में ही अभी तक लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

-2019 मार्च से पहले के सभी व्हीकल्स में लगेंगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

-10 लाख से अधिक पुराने व्हीकल्स में लगने बाकी है यह नंबर प्लेट

-1 दिसंबर तक शासन ने छूट दी थी

-70 परसेंट व्हीकल्स में अभी तक नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

मार्च 2019 के पहले सभी व्हीकल्स फिर चाहे वह प्राइवेट हो या फिर कमर्शियल, सभी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। आने वाले कुछ माह में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगे व्हीकल्स पर कार्रवाई भी की जाएगी।

संजय सिंह, आरटीओ प्रशासन, कानपुर रीजन

Posted By: Inextlive