- दो कोरोना पेशेंट पुलिस हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

- अब तक चार गंभीर मरीज जीत चुके हैं ¨जदगी की जंग

KANPUR: पुलिस अस्पताल कोरोना मरीजों को नई ¨जदगी दे रहा है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। जिससे वो कोरोना को मात दे रहे हैं। सेटरडे को भी दो मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। दोनों गंभीर हालत में भर्ती किये गए थे। अब तक चार गंभीर मरीज यहां ¨जदगी की जंग जीत चुके हैं।

गंभीर हाल में भर्ती हुए थे

एडीसीपी ट्रैफिक डॉ। अनिल कुमार ने बताया कि कोहना थाने में तैनात पंकज कुमार की मां 65 साल की बिटोला देवी को तीन मई को भर्ती किया गया था। तब उनका एसपीओटू 79 था। और एचआरसीटी का स्कोर 15/25 था। 13 दिन में बिटोला ने कोरोना को हरा दिया। सेटरडे को वो स्वस्थ होकर घर लौटीं। इसी तरह 50 साल के सुरेश कुमार सैनी को 9 मई को भर्ती किया गया था। सुरेश का एचआरसीटी 16/25 और एसपीओटू 84 था। सुरेश ने सात दिन में कोरोना को मात दे दी। डॉ। अनिल ने बताया कि इसके पहले दो मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। तीन का इलाज जारी है। बताते चलें कि पुलिस अस्पताल में 16 बेड हैं। सभी ऑक्सीजन बेड हैं। यहां पर पुलिसकर्मियों और पेंशनर्स को इलाज की सुविधा दी जा रही है। पचास से अधिक मरीज पुलिस अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर होम आइशोलेशन में रहकर स्वस्थ हो चुके हैं।

एक नजर में पुलिस अस्पताल

कुल बेड : 16 (विद ऑक्सीजन)

होम आइसोलेशन में : 50 मरीज

ठीक हुए मरीज : 04

भर्ती मरीज : 03

Posted By: Inextlive