-अक्षय तृतीया में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन से होती सुख-समृद्धि की प्राप्ति

KANPUR : अक्षय फल की प्राप्ति का पवित्र दिन अक्षय तृतीय मानस महायोग में मनाया जाएगा। फ्राइडे को पड़ने के कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजन अर्चन करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

शंख का पूजन करना शुभ

शकुंतला शक्ति पीठ के आचार्य अमरेश मिश्र ने बताया कि प्रात:काल शंख का पूजन करना शुभ माना जाता है। इससे वास्तु दोष समाप्त होता है। शंख में जल भरकर ऊं नमो भगवते वासुदेवाय और ऊं महालक्ष्यमये नम: का जाप करने से समृद्धि की प्राप्ति होती है। पुराणों में अक्षय तृतीय के दिन से त्रेतायुग के प्रारंभ होने का संकेत मिलता है। इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करने से सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। इस पावन दिन मटका या फिर कलश, श्रीमद्भागवत गीता, वस्त्र, किताब, चंदन की सामग्री, सुहाग का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

Posted By: Inextlive