- ब्रम्हनगर चौराहा पर लगे प्रदेश के पहले एयर प्यूरीफायर अर्बन ट्री में लगेगी स्क्रीन

- सीपीसीबी से पॉल्यूशन की तो अर्बन ट्री से पॉल्यूशन सोखने की जानकारी मिलेगी

KANPUR : ब्रम्हनगर चौराहे पर लगाए गए प्रदेश के पहले एयर प्यूरीफायर को और एडवांस किया जा रहा है। इसमें अब स्क्रीन भी लगाई जा रही है ताकि अर्बन ट्री ने कितना पॉल्यूशन अब्जॉर्व किया है। इसकी पूरी जानकारी लोगों को भी मिल सके। चौराहे पर भी एक तरफ सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की स्क्रीन पर पॉल्यूशन के आंकड़े बताएं जाएंगे, वहीं अर्बन ट्री में कितना पॉल्यूशन सोखा गया और सप्लाई ऑक्सीजन लोग देख सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया से पीएम -2.5 और 10 के पॉल्यूशन सेंसर मंगाए गए हैं। इसके लगने के बाद स्क्रीन पर डाटा शो होने लगेगा।

ऑक्सीजन भी सप्लाई करता

नगर निगम ने प्रदेश के पहले अर्बन ट्री को 8.50 लाख रुपए में प्राइवेट कंपनी से लगवाया है। कंपनी का दावा है कि ये व‌र्ल्ड का पहला ऐसा एयर प्यूरीफायर है जो पॉल्यूशन सोखने के साथ ऑक्सीजन भी सप्लाई करता है। इसके लिए कंपनी ग्लोबली और नेशनली इसे पेटेंट भी करा रही है। नगर निगम प्रोजेक्ट सेल प्रभारी आरके सिंह के मुताबिक पॉल्यूशन सेंसर लगने के बाद इसमें स्क्रीन भी लगाई जाएगी। इसकी सक्सेस के बाद सिटी में इसे अन्य जगहों पर इंस्टॉल किया जाएगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive