-एविएशन कंपनी ने दिसंबर के लास्ट वीक में फ्लाइट ऑपरेट करने में जताई सहमति

KANPUR: बेंगलुरु और कोलकाता के लिए महीनों से बंद चल रही फ्लाइट इसी महीने के अंत तक फिर शुरू हो सकती है। इसके लिए एविएशन कंपनी ने चकेरी एयरपोर्ट से दोनों फ्लाइट को ऑपरेट करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर लास्ट तक ये फ्लाइट फ्लाई उड़ान भरना शुरू कर देंगी। बता दें कि अभी दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट सर्विसेज शुरू हैं।

8 महीने बाद हाेंगी शुरू

अनलॉक के बाद फ्लाइट की परमीशन मिलते ही उम्मीद की जा रही थी कि सभी फ्लाइट उड़ान भरना शुरू कर देंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कानपुराइट्स को निराशा हाथ लगी। जबकि बंगलुरू और कोलकाता सिटी के लिए कानपुर से पैसेंजर लोड भी अच्छा था। अब 8 महीने बाद इसे फिर से शुरू किया जा सकता है। एयरपोर्ट डायरेक्टर बीके झा के मुताबिक अथॉरिटी से एविएशन कंपनी ने कॉन्टैक्ट किया था। जिस पर फ्लाइट उड़ाने की मौखिक सहमति एविएशन कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है।

Posted By: Inextlive