13 मई को होने वाले चुनाव के लिए कानपुर और अकबरपुर सीट से कैंडीडेट की लिस्ट फाइनल हो गई है. मंडे को अकबरपुर पार्लियामेंट सीट से इंडिपेंडेंट कैंडीडेट प्रेमशीला ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया. जिसके बाद अब अकबरपुर सीट के लिए उनके पति सहित 9 कैंडीडेट चुनाव मैदान में बचे हैं.

कानपुर (ब्यूरो)। 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए कानपुर और अकबरपुर सीट से कैंडीडेट की लिस्ट फाइनल हो गई है। मंडे को अकबरपुर पार्लियामेंट सीट से इंडिपेंडेंट कैंडीडेट प्रेमशीला ने अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया। जिसके बाद अब अकबरपुर सीट के लिए उनके पति सहित 9 कैंडीडेट चुनाव मैदान में बचे हैं। वहीं कानपुर पार्लियामेंट सीट के लिए 11 कैंडीडेट के बीच चुनावी घमासान होगा। यहां किसी कैंडीडेट ने नामिनेशन वापस नहीं लिया है। बता दें कि 29 अप्रैल नॉम वापस लेने की लास्ट डेट थी।

18 कैंडीडेट के नॉमिनेशन रिजेक्ट
कानपुर व अकबरपुर पार्लियामेंट सीट के लिए नॉमिनेशन का प्रॉसेज का 18 से 25 अप्रैल तक चला था। कानपुर पार्लियामेंट सीट के लिए 24 कैंडीडेट ने नॉमिनेशन कराया था। वहीं अकबरपुर पार्लियामेंट सीट पर 15 कैंडीडेट ने नॉमिनेशन किया था। हालांकि 26 अप्रैल को इन सीट्स के रिटर्निंग ऑफिसर्स ने नॉमिनेशन फार्म की स्क्रूटनी की। स्क्रूटनी में अकबरपुर पार्लियामेंट के 5 और कानपुर पार्लियामेंट सीट के 13 कैंडीडेट के सभी नॉमिनेशन पेपर्स रिजेक्ट हो गए। इस तरह नाम वापसी से पहले अकबरपुर व कानपुर पार्लियामेंट सीट पर क्रमश: 10 व 11 कैंडीडेट बचे हुए थे। मंडे को नॉमिनेशन वापसी की लास्ट डेट थी।

पहले से ही चल रही थी चर्चा
अकबरपुर पार्लियामेंट सीट से बीजेपी कैंडीडेट देवेन्द्र सिंह भोले के अलावा उनकी पत्नी प्रेमशीला ने भी नॉमिनेशन कराया था। इसी वजह से उनके नॉमिनेशन वापसी की चर्चा पहले से थी। मंडे को प्रेमशीला ने नॉमिनेशन वापस कर लिया। इस तरह अब अकबरपुर पार्लियामेंट सीट के चुनाव मैदान में 9 कैंडीडेट बचे हैं। वहीं दूसरी दिनभर के इंतजार के बाद कानपुर पार्लियामेंट सीट से किसी कैंडीडेट ने नाम वापसी नहीं की। इस तरह तरह कानपुर पार्लियामेंट सीट के लिए 11 कैंडीडेट चुनाव मैदान में दम दिखाएंगे।

अकबरपुर पार्लियामेंट सीट
देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले(भाजपा), राजाराम पाल(सपा), राजेश कुमार द्विवेदी (बसपा), अशोक पासवान(सभी जन पार्टी), चन्द्रेश सिंह(भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), रामगोपाल (राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी), विपिन कुमार (राष्ट्रीय संस्कृति पार्टी), योगेश जायसवाल व राजाराम (दोनो निर्दलीय)

कानपुर पार्लियामेंट सीट
आलोक मिश्रा(कांग्र्रेस), कुलदीप भदौरिया(बसपा), रमेश अवस्थी(भाजपा), अशोक पासवान(सभी जन पार्टी), प्रशस्त धीर (ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक), वालेन्द्र कटियार(सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्यूनिस्ट ), संजय सिंह(प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया), अजय कुमार मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा व मनोज कुमार(सभी निर्दलीय)

Posted By: Inextlive