- 40 से ज्यादा संक्रमित भर्ती, वार्ड- 4 में अब किए जाएंगे शिफ्ट, चार संदिग्ध और हुए भर्ती, 2 की छुट्टी

KANPUR: कोरोना वायरस की दूसरी लहर थम गई है, लेकिन ब्लैक फंगस के केसेस लगातार मिल रहे हैं। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल में एक अलग वार्ड बनाया गया है। जो मंडे को मरीजों से फुल हो गया। जिसके बाद अब ब्लैक फंगस के इलाज के लिए वार्ड-4 में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.आरबी कमल से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 40 पेशेंट्स जिनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। उनका इलाज चल रहा है। 34 पेशेंट्स वार्ड-3 में भर्ती है। जबकि 6 न्यूरेा कोविड आईसीयू में। 4 पेशेंट्स जिनकी बायोप्सी रिपोर्ट आनी है। उन्हें होल्डिंग एरिया में रख्ा गया है।

दो पेशेंट्स की हुई छुट्टी

मंडे को ब्लैक फंगस से रिकवर होने के बाद दो पेशेंट्स की हैलट अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। एक महिला व पुरुष दोनों ही कानपुर के रहने वाले हैं। वहीं ब्लैक फंगस के पहले पेशेंट नेहरू नगर निवासी युवक को अब प्लास्टिक सर्जरी के लिए ईएनटी विभाग में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा नेत्ररोग विभाग के डॉक्टर्स ने मंडे को ऑपरेशन कर संक्रमित की एक आंख तो बचा ली, लेकिन दूसरी आंख निकालनी पड़ी।

एक नजर में

40- पेशेंट्स का चल रहा इलाज

6- पेशेंट्स अब तक हो चुके डिस्चार्ज

4- पेशेंट्स की अब तक निकाली गई आंख

5- पेशेंट्स की ब्लैक फंगस से हुई मौत

225- एंटीफंगल इंजेक्शन मिले अब तक हैलट को

Posted By: Inextlive