'चार्ली एब्दो' मैग्‍जीन के ऑफिस को हाई सिक्‍योरिटी जोन में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस मैगजीन के ऑफिस में नौ महीने पहले आतंकी हमला हुआ था। हमले में मैगजीन के जाने माने काटूर्निस्‍ट सहित 12 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस ऑफिस को दक्षिण पेरिस में ट्रांसफर कर दिया गया है। जनवरी में मैगजीन में हमला हुआ था जिसके बाद जीवित बचे लोगों को अखबार के दफ्तर में रहने की इजाजत दी गई थी।


17 लोगों की गई थी जानब्रदर्स सेड और शेरिफ कुआची ने 'चार्ली एब्दो' के दफ्तरों में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फ्रांस की राजधानी में और इसके आसपास तीन दिन तक किए गए हमलों में कुल 17 लोग मारे गए थे। इस घटना से पूरा वर्ल्ड हिल गया था। इस पत्रिका ने धार्मिक कार्टून प्रकाशित किए थे।

Posted By: Inextlive