कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की चार लोकसभा सीटों पर लड़ेगी जबकि संगठन में बदलाव करेगी। बुधवार को तिलक हाल में 13 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में विमर्श के दौरान प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव ने इसके संकेत दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को समीक्षा कर छांट लें जिससे उनकी जगह ऊर्जा व निष्ठा से भरे लोगों को स्थान मिल सके।


कानपुर (ब्यूरो)। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की चार लोकसभा सीटों पर लड़ेगी, जबकि संगठन में बदलाव करेगी। बुधवार को तिलक हाल में 13 जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में विमर्श के दौरान प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव ने इसके संकेत दिए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को समीक्षा कर छांट लें, जिससे उनकी जगह ऊर्जा व निष्ठा से भरे लोगों को स्थान मिल सके। 16 से 18 अक्टूबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की उपस्थिति में कानपुर में दोतरफा संवाद से मजबूती की राह निकाली जाएगी।
प्रदेश में वर्षों से करारी शिकस्त खा रही कांग्रेस ने फिर से उठ खड़े होने का मंसूबा लेकर कदम बढ़ाए हैं। बुधवार को संगठन सचिव अनिल ने तिलक हाल में शाम चार से सात बजे तक तीन घंटे की मैराथन मंथन बैठक में पिछले प्रदर्शन के आधार पर 2024 के लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया। उन्होंने चर्चा में संकेत दिया कि पार्टी क्षेत्र की 10 लोकसभा सीटों में कानपुर, झांसी, फर्रुखाबाद व बांदा-चित्रकूट पर प्रत्याशी उतारेगी। नगर निगम कानपुर व झांसी, बाकी जिलों में नगर पालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद प्रत्याशियों के चुनावी प्रदर्शन पर रणनीति बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व टीम प्रियंका सीधी निगरानी कर रही है। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, प्रदेश सचिव विकास अवस्थी, जेपी पाल, राजेश ङ्क्षसह, अमित पांडेय, नौशाद आलम मंसूरी, हरिकृष्ण भारतीय, नरेशचंद्र त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, मदनमोहन शुक्ला, अंबरीष ङ्क्षसह गौर, धवल पांडेय, संदीप शुक्ला, कृपेश त्रिपाठी, इकबाल अहमद, निजामुद्दीन खां, अशोक निषाद उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive