- सिटी में थर्सडे को हुए वैक्सीनेशन ड्राइव में मॉपअप में 40.8 परसेंट और सेकेंड डोज के लिए 82.3 परसेंट लोगों ने लगवाई वैक्सीन

KANPUR:

सिटी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद 683 हेल्थ वर्कर्स दूसरी डोज लगवाने गए ही नहीं। थर्सडे को सेकेंड डोज के वैक्सीनेशन में 82.3 परसेंट हेल्थ वर्कर्स ने ही वैक्सीन लगवाई। जबकि 17.7 परसेंट हेल्थ वर्कर्स नहीं आए। थर्सडे को सिटी में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाने के लिए मॉपअप राउंड चलाया गया था। इसके अलावा 3857 हेल्थ वर्कर्स जिन्होंने 28 जनवरी को वैक्सीन का फ‌र्स्ट डोज लगवाया था, उन्हें भी इसकी दूसरी डोज लगवानी थी, लेकिन काफी हेल्थ वर्कर्स वैक्सीन लगवाने में गैरहाजिर रहे।

40.8 परसेंट को फ‌र्स्ट डोज

एडी हेल्थ कानपुर मंडल डॉ.जीके मिश्र ने जानकारी दी कि सिटी में थर्सडे को 5375 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाने के लक्ष्य रखा गया था। शाम तक चली वैक्सीनेशन ड्राइव में कुल 2191 फ्रंटलाइन वर्कर्स ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। कुल 40.8 परसेंट फ्रंटलाइन वर्कर्स ने मॉपअप राउंड में फ‌र्स्ट डोज लगवाई। मॉपअप रांउड में मंडल में कानपुर में ही सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। कन्नौज और कानपुर देहात में महज 11 परसेंट फ्रंटलाइन वर्कर्स ही वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।

आज भी लगेगी सेकेंड डोज

फ्राईडे को सिटी में कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव होगी। इस बार 29 जनवरी को जिन हेल्थ वर्कर्स ने फ‌र्स्ट डोज लगवाया था, उन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा। सेकेंड डोज के लिए सिटी में 26 सेंटर बनाए जाएंगे। जिसमें कुल 45 सेशन में कुल 3572 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की सेकेंड डोज दी जाएगी।

कानपुर मंडल में कहां कितने परसेंट वैक्सीनेशन-

फ‌र्स्ट डोज, मॉपअप रांउड-

कानपुर-40.8 परसेंट

कानपुर देहात-11 परसेंट

फर्रुखाबाद-27 परसेंट

इटावा-19.75 परसेंट

औरेया-14 परसेंट

कन्नौज-11 परसेंट

सेकेंड डोज-

औरेया-95 परसेंट

कानपुर-82.3 परसेंट

इटावा-90.8 परसेंट

कानपुर देहात-92.5 परसेंट

कन्नौज-79.8 परसेंट

फर्रुखाबाद-90 परसेंट

Posted By: Inextlive