- कैंट में 11 करोड़ से होंगे डेवलपमेंट व‌र्क्स, 40 लाख लीटर क्षमता का पंपिंग स्टेशन भी बनेगा

KANPUR। कैंट एरिया में रहने वाले लाखों लोगों की समस्याएं जल्द दूर होंगी। इलाके में 11 करोड़ रुपए से विकास कार्य किए जाएंगे। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 40 लाख लीटर की क्षमता का पंपिंग स्टेशन भी इसी बजट से बनाया जाएगा। गौरतलब है कि कैंट इलाके में विकास कार्य अभी तक रक्षा बजट के एक हिस्से से किए जाते थे। इसके साथ ही कैंट बोर्ड पब्लिक से टैक्स भी वसूलता है। ऐसे में कैंट क्षेत्र को भी 15वें वित्त आयोग के तहत धनराशि मिलने लगी है। तीन किस्तों में करीब 11 करोड़ रुपये कैंट क्षेत्र को प्राप्त हुए हैं।

पेयजल की सालों से समस्या

कैंट बोर्ड क्षेत्र में कुल आठ वार्ड है। जिसमें एक, तीन और आठ वार्ड में रहने वाले हजारों लोग सालों से पेयजल की समस्या से परेशान हैं। समस्या को दूर करने के लिए कैंट बोर्ड ने 40 लाख लीटर की क्षमता का एक पंपिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इससे वार्ड एक के गोलाघाट, सत्तीचौरा वार्ड तीन के शांती नगर, खपरा मोहाल और वार्ड आठ के मालरोड, पनचक्की चौराहा, झाड़ी बाबा में रहने वाले करीब 70 हजार लोगों की पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।

80 लाख से होगा कूड़ा निस्तारण

कैंट इलाके का कूड़ा जाजमऊ ट्रें¨चग ग्राउंड में एकत्रित होता है। यहां करीब दस साल से कूड़ा जमा है। इसके लिए 80 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। जिससे यहां दस साल से जमा कूड़े का बायो रेमिडेशन के जरिये निस्तारण किया जाएगा। कैंट बोर्ड के पीआरओ अमित यादव ने बताया कि पहली किश्त में पौने तीन करोड़ रुपये मिले थे। जिससे जेसीबी, कूड़ा गाडि़यां, लोडर समेत अन्य उपकरण खरीदे गए थे। बाद में मिली किश्तें जल समस्या के समाधान पर खर्च की जानी है।

---

पहली किश्त में पौने तीन करोड़ रुपये मिले थे। जिससे जेसीबी, कूड़ा गाडि़यां, लोडर समेत अन्य उपकरण खरीदे गए थे। बाद में मिली किश्तें जल समस्या के समाधान पर खर्च की जानी हैं।

अमित यादव, पीआरओ, कैंट बोर्ड

Posted By: Inextlive