- डॉक्टर की सहमति पर ही होम आइसोलेशन की परमीशन होगी, हेल्थ डिपार्टमेंट आईएमए के डॉक्टर्स से भी हेल्प लेगा

KANPUR : होम आइसोलेशन की गवर्नमेंट पहले ही परमीशन दे चुका है, लेकिन इसकी परमीशन आसानी से नहीं मिलेगी। डॉक्टर की सहमति पर ही होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी। डॉक्टर्स होम आइसोलेशन वाले पेशेंट्स के संपर्क में लगातार रहेंगे। फोन से मॉनीटरिंग करते रहेंगे, क्योंकि जरा सी लापरवाही पेशेंट के घरवालों पर भारी पड़ सकती है। इसके लिए हेल्थ डिपार्टमेंट आईएमए के डाक्टर्स की भी हेल्प लेगा।

डॉक्टर की जवाबदेही होगी

सिटी में तेजी कोरोना पेशेंट का ग्राफ लगातार चढ़ रहा है। हर रोज औसतन 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। फिलहाल सिटी में 36 पेशेंट होम आइसोलेशन पर हैं। सीएमओ डॉ। अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि बढ़ते कोरोना पेशेंट्स की संख्या को देखते हुए होम आइसोलेशन का निर्णय लिया गया है। इस कार्य में आईएमए व पीएचसी के डॉक्टर्स की भी मदद ली जाएगी। जहां मरीज डॉक्टर को दिखाएंगे और जांच कराएंगे। उसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह देंगे। उस अस्पताल के डॉक्टर की जवाबदेही होगी कि रोजाना सुबह-शाम मरीज का हाल लेते रहें। सभी एहतियात बरतते हुए 12 दिन तक मॉनीटरिंग करें।

परिवार से मदद मिल जाएगी

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर ने कहा कि घरेलू वातावरण में कोरोना संक्रमित पेशेंट तेजी से स्वस्थ होंगे। उन्हें संतुष्टि रहेगी कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल परिवार से मदद मिल जाएगी। हिम्मत बंधाने वाले भी होंगे। अस्पताल में अकेले बेड पर पड़े-पड़े पेशेंट तनाव में आ जाता है। नकारात्मक विचार उसके दिमाग में आने लगते हैं। कुछ के मन में यह डर जरूर रहेगा कि मेरी वजह से मेरे अपने न चपेट में आ जाएं। इसके लिए वह पूरी सतर्कता बरतेंगे।

यह कंडीशन पूरी करनी होगी

- घर में एक अलग कमरे में कोरोना संक्रमित पेशेंट को आइसोलेट किया जाएगा

- घर में दो बाथरूम होने चाहिए, जिससे पेशेंट व फैमिली मेंबर अलग-अलग यूज करेंगे

- पेशेंट की देखरेख को एक व्यक्ति होगा, जो 8 घंटे में अपना व पेशेंट का मॉस्क बदले।

Posted By: Inextlive