-पशु व्यापार में लगी दुर्दात दुबे की काली कमाई, एडवोकेट सौरभ बाजपेई ने ईडी को सौंपा शपथ पत्र

- विकास से कारोबारी रिश्ता रखने वाले कई और फसेंगे, आर्थिक मदद करने वालों की हो रही जांच

KANPUR : बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके खास जयकांत बाजपेई ने पशु कारोबार में भी पैसा लगा रखा था। इस कारोबार में उनकी रकम को सहेज कर रखने वाले एक अन्य व्यापारी के खिलाफ भी ट्यूजडे को ईडी दफ्तर लखनऊ में शपथ पत्र दिया गया है। एजेंसी ने इसे भी जांच में शामिल कर लिया है। एडवोकेट सौरभ भदौरिया ने ब्रह्मनगर निवासी एक अन्य व्यापारी के जरिए ईडी को शपथपत्र दिया है। जिसमें ये कहा गया है कि एक पशु कारोबारी ने इन दोनों का पैसा अपने काम में लगा रखा था। जिससे उसने बहुत तरक्की की और इन दोनों के काले धन को सफेद करने का भी काम किया। एडवोकेट के मुताबिक इस मामले में ईडी ने पशु कारोबारी को भी तलब किया है। बिकरू कांड में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को भी 7 दिसंबर को बुलाया है।

रिश्ता रखने वाले कई अौर फसेंगे

बिकरू कांड के तमाम पहलुओं पर ईडी, आयकर, आईबी समेत अन्य एजेंसियां जांच कर रही हैं। विकास दुबे से कारोबारी रिश्ता रखने वाले वालों की लिस्ट तैयार की गई है। लेन देन के आधार पर इन लोगों ने सवाल जवाब होंगे। सही जवाब न मिलने पर इन पर कानूनी शिकंजा कसेगा। आयकर विभाग विकास का सहयोग करने वाले सरकारी कर्मचारियों और अफसरों की भी जांच कर रहा है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि उनकी आय से अधिक सम्पत्ति कैसे बनाई गई है। उनके पास बेनामी संपत्तियां हैं ि1क नहीं।

विकास दुबे फेसबुक पर हीरो

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को इंटरनेट मीडिया पर एक वर्ग हीरो की तरह पेश कर रहा है। विकास दुबे के नाम से कई फेसबुक पेज बनाकर लोगों को भड़काया जा रहा है.ं पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। फेसबुक पेज विकास दुबे कानपुर वाला फेंस क्लब पर आठ हजार लोग जुड़ चुके हैं। यह पेज मध्य प्रदेश सर्वजन विकास पार्टी और इंदौर निवासी परिवेश शुक्ला ऑपरेट कर रहा है।

फेसबुक पर विकास के नाम से बने पेज के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो ऐसे पेज को ब्लॉक कराया जाएगा। जो भी इस तरह का प्रयास करेंगे, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण

Posted By: Inextlive